रीवा IG गौरव राजपूत का एक्शन प्लान: नशा माफिया पर कसा शिकंजा, VIP ट्रेंड पर रोक, पुलिस अब दिखेगी जमीन पर

Rewa, MP

रीवा रेंज के नए पुलिस महानिरीक्षक (IG) गौरव राजपूत ने कार्यभार संभालते ही एक्शन मोड में आते हुए रीवा पुलिस के लिए एक सख्त और स्पष्ट कार्ययोजना की घोषणा की है। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि रीवा पुलिस अब केवल फाइलों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि धरातल पर नजर आएगी

IG राजपूत ने कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसके लिए पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस उद्देश्य से सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे सड़क पर वाहन चेकिंग, गश्त और सक्रिय उपस्थिति के माध्यम से पुलिस की मौजूदगी को आम जनता तक महसूस कराएं।

नशा माफियाओं पर कड़ा प्रहार

IG राजपूत की सबसे बड़ी घोषणा रही कि रीवा में एंटी ड्रग्स कैंपेन की शुरुआत कर दी गई है। इसके तहत नशे के सौदागरों, माफियाओं और उनके नेटवर्क को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि "अब नशे का व्यापार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"

VIP ट्रेंड पर नियंत्रण

IG ने यह भी कहा कि रीवा में वीआईपी ट्रेंड, यानी कानून के नाम पर प्रभाव दिखाने या उसका दुरुपयोग करने वालों पर अब लगाम कसी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि "कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है, चाहे उसका रसूख कुछ भी क्यों न हो।"

पुलिस की नई प्राथमिकता: आमजन की सुरक्षा

IG गौरव राजपूत के इस स्पष्ट दृष्टिकोण से रीवा में कानून व्यवस्था को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं। उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान आश्वस्त किया कि पुलिस बल अब आमजन की सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए पूरी तरह समर्पित रहेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Apr 2025 By दैनिक जागरण

रीवा IG गौरव राजपूत का एक्शन प्लान: नशा माफिया पर कसा शिकंजा, VIP ट्रेंड पर रोक, पुलिस अब दिखेगी जमीन पर

Rewa, MP

रीवा रेंज के नए पुलिस महानिरीक्षक (IG) गौरव राजपूत ने कार्यभार संभालते ही एक्शन मोड में आते हुए रीवा पुलिस के लिए एक सख्त और स्पष्ट कार्ययोजना की घोषणा की है। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि रीवा पुलिस अब केवल फाइलों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि धरातल पर नजर आएगी

IG राजपूत ने कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसके लिए पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस उद्देश्य से सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे सड़क पर वाहन चेकिंग, गश्त और सक्रिय उपस्थिति के माध्यम से पुलिस की मौजूदगी को आम जनता तक महसूस कराएं।

नशा माफियाओं पर कड़ा प्रहार

IG राजपूत की सबसे बड़ी घोषणा रही कि रीवा में एंटी ड्रग्स कैंपेन की शुरुआत कर दी गई है। इसके तहत नशे के सौदागरों, माफियाओं और उनके नेटवर्क को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि "अब नशे का व्यापार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"

VIP ट्रेंड पर नियंत्रण

IG ने यह भी कहा कि रीवा में वीआईपी ट्रेंड, यानी कानून के नाम पर प्रभाव दिखाने या उसका दुरुपयोग करने वालों पर अब लगाम कसी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि "कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है, चाहे उसका रसूख कुछ भी क्यों न हो।"

पुलिस की नई प्राथमिकता: आमजन की सुरक्षा

IG गौरव राजपूत के इस स्पष्ट दृष्टिकोण से रीवा में कानून व्यवस्था को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं। उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान आश्वस्त किया कि पुलिस बल अब आमजन की सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए पूरी तरह समर्पित रहेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/rewa-ig-gaurav-rajputs-action-plan-tightened-screws-on-drug/article-17346

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.