रीवा: 680 करोड़ के फर्जी स्कैम में साइबर ठगों ने किया डिजिटल अरेस्ट, सूझबूझ से बची जीवनभर की कमाई

Rewa, MP

साइबर अपराधियों ने रीवा निवासी एक व्यक्ति को 680 करोड़ के स्कैम में फंसाने की कोशिश करते हुए घंटों तक डिजिटल अरेस्ट में रखा। लेकिन व्यक्ति की सूझबूझ और सतर्कता के चलते बड़ा नुकसान होते-होते टल गया। मामला समान थाना क्षेत्र के अरुण नगर का है, जहां रहने वाले संजीव श्रीवास्तव ने समय रहते पुलिस में शिकायत दर्ज कर ठगों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

क्या है मामला?

संजीव को दोपहर में एक कॉल आया जिसमें खुद को सीबीआई दिल्ली का अधिकारी बताने वाले रवि कुमार नामक व्यक्ति ने उन्हें बताया कि वे एक बड़े बैंक स्कैम में शामिल हैं। वीडियो कॉल पर दिल्ली पुलिस के कथित अधिकारी भी दिखाए गए और बताया गया कि आईसीआईसीआई बैंक के 180 खातों के ज़रिए 680 करोड़ रुपए का फ्रॉड हुआ है, जिसमें एक खाता संजीव के नाम से जुड़ा है।

संजीव ने तुरंत सफाई दी कि उनका आईसीआईसीआई बैंक में कोई खाता नहीं है और न ही उनके पास कोई दूसरा मोबाइल नंबर है। बावजूद इसके, उन्हें लगातार कॉल कर डराया-धमकाया गया और परिवार को सूचना न देने की हिदायत दी गई।

तीन घंटे तक चला डिजिटल अरेस्ट

ठगों ने दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक और फिर रात 10 बजे तक लगातार कॉल के ज़रिए डिजिटल अरेस्ट में रखा। हालांकि संजीव को जब शक हुआ, तो उन्होंने अगली सुबह तुरंत समान थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है

पुलिस की चेतावनी

मामले पर सीएसपी शिवाली चतुर्वेदी ने बयान देते हुए कहा कि इस तरह के फर्जी कॉल्स से सतर्क रहें। कोई भी अधिकारी कभी भी वीडियो कॉल पर पूछताछ नहीं करता और डराने-धमकाने वाले कॉल्स फर्जी होते हैं। यदि कोई कॉल संदिग्ध लगे, तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

🛡️ सावधान रहें, सतर्क रहें!
❌ कभी भी अपनी बैंक जानकारी किसी से साझा न करें।
📞 फर्जी कॉल या वीडियो कॉल आने पर तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Apr 2025 By दैनिक जागरण

रीवा: 680 करोड़ के फर्जी स्कैम में साइबर ठगों ने किया डिजिटल अरेस्ट, सूझबूझ से बची जीवनभर की कमाई

Rewa, MP

साइबर अपराधियों ने रीवा निवासी एक व्यक्ति को 680 करोड़ के स्कैम में फंसाने की कोशिश करते हुए घंटों तक डिजिटल अरेस्ट में रखा। लेकिन व्यक्ति की सूझबूझ और सतर्कता के चलते बड़ा नुकसान होते-होते टल गया। मामला समान थाना क्षेत्र के अरुण नगर का है, जहां रहने वाले संजीव श्रीवास्तव ने समय रहते पुलिस में शिकायत दर्ज कर ठगों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

क्या है मामला?

संजीव को दोपहर में एक कॉल आया जिसमें खुद को सीबीआई दिल्ली का अधिकारी बताने वाले रवि कुमार नामक व्यक्ति ने उन्हें बताया कि वे एक बड़े बैंक स्कैम में शामिल हैं। वीडियो कॉल पर दिल्ली पुलिस के कथित अधिकारी भी दिखाए गए और बताया गया कि आईसीआईसीआई बैंक के 180 खातों के ज़रिए 680 करोड़ रुपए का फ्रॉड हुआ है, जिसमें एक खाता संजीव के नाम से जुड़ा है।

संजीव ने तुरंत सफाई दी कि उनका आईसीआईसीआई बैंक में कोई खाता नहीं है और न ही उनके पास कोई दूसरा मोबाइल नंबर है। बावजूद इसके, उन्हें लगातार कॉल कर डराया-धमकाया गया और परिवार को सूचना न देने की हिदायत दी गई।

तीन घंटे तक चला डिजिटल अरेस्ट

ठगों ने दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक और फिर रात 10 बजे तक लगातार कॉल के ज़रिए डिजिटल अरेस्ट में रखा। हालांकि संजीव को जब शक हुआ, तो उन्होंने अगली सुबह तुरंत समान थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है

पुलिस की चेतावनी

मामले पर सीएसपी शिवाली चतुर्वेदी ने बयान देते हुए कहा कि इस तरह के फर्जी कॉल्स से सतर्क रहें। कोई भी अधिकारी कभी भी वीडियो कॉल पर पूछताछ नहीं करता और डराने-धमकाने वाले कॉल्स फर्जी होते हैं। यदि कोई कॉल संदिग्ध लगे, तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

🛡️ सावधान रहें, सतर्क रहें!
❌ कभी भी अपनी बैंक जानकारी किसी से साझा न करें।
📞 फर्जी कॉल या वीडियो कॉल आने पर तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/rewa-in-fake-scams-of-680-crores-cyber-thugs-made/article-17406

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.