- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- जनसेवा में आगे रीवा पुलिस: 190 मोबाइल बरामद कर असली मालिकों को लौटाए
जनसेवा में आगे रीवा पुलिस: 190 मोबाइल बरामद कर असली मालिकों को लौटाए
Rewa, MP
रीवा पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता और जनसेवा भाव को साबित करते हुए 190 से अधिक लोगों की खोई हुई मुस्कान लौटाई है।
जिले भर से गुम हुए मोबाइल फोन को तकनीकी माध्यमों से ट्रैक कर असली मालिकों को सौंपा गया, जिससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और भी मजबूत हुआ है।
पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के मार्गदर्शन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत साइबर सेल और थाना स्तर पर गठित टीमों ने मिलकर बीते कुछ महीनों के दौरान दर्ज मोबाइल गुमशुदगी मामलों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की। तकनीकी विश्लेषण और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर 190 मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए, जिन्हें एक भव्य समारोह में उनके असली मालिकों को ससम्मान लौटाया गया।
इस कार्यक्रम में छात्र, व्यापारी, गृहिणियाँ, मजदूर और अन्य वर्ग के लोग शामिल हुए, जिनका मोबाइल उन्हें वापस मिलने पर चेहरे पर सुकून और खुशी की झलक साफ दिखाई दी। कई लोगों ने मंच पर ही पुलिस को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन रीवा पुलिस ने असंभव को संभव कर दिखाया।
एसपी विवेक सिंह ने इस अवसर पर कहा कि, "जनता की सेवा और उनकी समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, जिससे आम जनता को राहत मिलती रहे।"
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए