- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- छिंदवाड़ा में पत्नी की हत्या कर रीवा भागा आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार: चरित्र शंका में बेरहमी से पीटा...
छिंदवाड़ा में पत्नी की हत्या कर रीवा भागा आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार: चरित्र शंका में बेरहमी से पीटा
Chhindwara, MP
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के झिरपा गांव में चरित्र शंका के चलते पति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति रीवा भाग गया, लेकिन पुलिस ने केवल 12 घंटे में उसे ट्रैक कर गिरफ्त में ले लिया। आरोपी की पहचान लच्छीराम भारती (53) के रूप में हुई है।
खेत मालिक ने देखा शव, दी पुलिस को सूचना
घटना 7 जुलाई की रात करीब 8:22 बजे सामने आई, जब खेत मालिक दिलीप राय ने माहुलझिर थाने में सूचना दी कि उनके खेत पर रह रही विनीता भारती (31) मृत अवस्था में मिली है। उन्होंने बताया कि जब वह खेत पर पहुंचे, तो दरवाजा खुला था, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अंदर विनीता का शव मिला, जिसके चेहरे पर चोट के निशान थे। उसका पति और बेटी मौके से गायब थे और मोबाइल बंद मिला।
हत्या के पीछे चरित्र शंका
थाना प्रभारी रविंद्र पवार के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया कि लच्छीराम को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी शक के चलते उसने पहले डंडे से उसकी पिटाई की और शोर मचाने पर मुंह दबा दिया, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई।
आरोपी को रीवा से पकड़ा गया
घटना के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) BNS (पूर्व में धारा 302 भादवि) के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। एक मुखबिर की सूचना पर पता चला कि लच्छीराम रीवा जिले के गोविंदगढ़ में छिपा है। टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस टीम को मिलेगा इनाम
एसपी अजय पांडे ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए थाना माहुलझिर की पुलिस टीम की सराहना करते हुए उन्हें इनाम देने की घोषणा की है। गिरफ्तारी में थाना प्रभारी रविंद्र पवार और उनकी टीम की सक्रिय भूमिका रही।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए