रीवा यूनिवर्सिटी घेराव पर बवाल: NSUI प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की आंसू गैस और वाटर कैनन कार्रवाई, परिणामों में धांधली का आरोप

Rewa, MP

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी और पाठ्यक्रम मान्यता रद्द करने जैसे मुद्दों को लेकर सोमवार को एनएसयूआई ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता यूनिवर्सिटी घेराव के इरादे से बढ़े, लेकिन पुलिस ने उन्हें मुख्य परिसर तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया। स्थिति बेकाबू होते देख पुलिस को आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा।

परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी का आरोप

NSUI जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में M.Ed, B.Ed, B.P.Ed, M.P.Ed और M.Com जैसे कोर्स की मान्यता रद्द कर दी गई है, जिससे छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। साथ ही परिणामों में तकनीकी खामियों के कारण सैकड़ों छात्र फेल हो चुके हैं।

स्कॉलरशिप और मेधावी योजना में लापरवाही

छात्र संगठनों का आरोप है कि संबल योजना, मेधावी छात्र योजना और अन्य स्कॉलरशिप योजनाओं में छात्रों को लगातार भ्रमित किया जा रहा है। दस जिलों के कॉलेज इस विश्वविद्यालय से जुड़े हैं और हर जिले से छात्र लगातार शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिल पा रहा।

हेल्पलाइन नंबर और कक्षाएं ठप होने पर सवाल

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि विश्वविद्यालय प्रशासन हेल्पलाइन नंबर जारी करे ताकि छात्रों को हर छोटी-बड़ी जानकारी के लिए बार-बार कैम्पस न आना पड़े। NSUI ने यह भी आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में कई विभागों में कक्षाएं नहीं लगतीं, बावजूद इसके प्रोफेसरों को नियमित वेतन दिया जा रहा है।

32 सूत्रीय मांगों को लेकर चेतावनी

एनएसयूआई ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि उनकी 32 सूत्रीय मांगों पर एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं होती, तो संगठन विश्वविद्यालय में ताला बंद आंदोलन करेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jun 2025 By दैनिक जागरण

रीवा यूनिवर्सिटी घेराव पर बवाल: NSUI प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की आंसू गैस और वाटर कैनन कार्रवाई, परिणामों में धांधली का आरोप

Rewa, MP

परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी का आरोप

NSUI जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में M.Ed, B.Ed, B.P.Ed, M.P.Ed और M.Com जैसे कोर्स की मान्यता रद्द कर दी गई है, जिससे छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। साथ ही परिणामों में तकनीकी खामियों के कारण सैकड़ों छात्र फेल हो चुके हैं।

स्कॉलरशिप और मेधावी योजना में लापरवाही

छात्र संगठनों का आरोप है कि संबल योजना, मेधावी छात्र योजना और अन्य स्कॉलरशिप योजनाओं में छात्रों को लगातार भ्रमित किया जा रहा है। दस जिलों के कॉलेज इस विश्वविद्यालय से जुड़े हैं और हर जिले से छात्र लगातार शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिल पा रहा।

हेल्पलाइन नंबर और कक्षाएं ठप होने पर सवाल

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि विश्वविद्यालय प्रशासन हेल्पलाइन नंबर जारी करे ताकि छात्रों को हर छोटी-बड़ी जानकारी के लिए बार-बार कैम्पस न आना पड़े। NSUI ने यह भी आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में कई विभागों में कक्षाएं नहीं लगतीं, बावजूद इसके प्रोफेसरों को नियमित वेतन दिया जा रहा है।

32 सूत्रीय मांगों को लेकर चेतावनी

एनएसयूआई ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि उनकी 32 सूत्रीय मांगों पर एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं होती, तो संगठन विश्वविद्यालय में ताला बंद आंदोलन करेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/rewa-university-siege-over-nsui-protesters-accused-of-rigging-police/article-25299

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.