रेवाड़ी साइबर ठगी का खुलासा: मध्य प्रदेश के युवक सहित तीन आरोपियों की गिरफ्तारी, 1.30 लाख रुपये की ठगी

Bhopal, MP

साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन टास्क के नाम पर लोगों को भारी मुनाफे का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के दतिया जिले के मोहल्ला दालान का बास निवासी गणेश कुशवाहा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, दीपक जैन निवासी शिव कॉलोनी, रेवाड़ी ने 17 अप्रैल को एक वॉट्सऐप मैसेज प्राप्त किया था, जिसमें महिला ने खुद को किसी कंपनी की एचआर स्पेशलिस्ट बताते हुए ऑनलाइन टास्क के माध्यम से पैसे कमाने का झांसा दिया। उसने दीपक को एक लिंक भेजा, जिस पर क्लिक कर उसने आईडी बनाई।

शुरुआत में दीपक को टास्क पूरा करने के नाम पर 125 रुपए मिले, लेकिन बाद में उसे लालच देकर अलग-अलग यूपीआई आईडी पर तीन किस्तों में लगभग 1.30 लाख रुपये ट्रांसफर करवाए गए। जब उसने पैसे वापस मांगने की कोशिश की, तो और अधिक रकम जमा कराने को कहा गया। तब उसे ठगी का एहसास हुआ और उसने शिकायत दर्ज कराई।

इस मामले में पहले ही राजस्थान के सीकर जिले के गांव रतनपुरा की ढाणी सेरावतो निवासी अजय देग़ड़ा और मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया था। मनीष ने ठगों को खाते मुहैया कराने में मध्यस्थता की थी, जबकि अजय के खाते में 50 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे।

अब पुलिस ने मध्य प्रदेश के गणेश कुशवाहा को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी के खाते में लगभग 20 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी तेज कर दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jun 2025 By दैनिक जागरण

रेवाड़ी साइबर ठगी का खुलासा: मध्य प्रदेश के युवक सहित तीन आरोपियों की गिरफ्तारी, 1.30 लाख रुपये की ठगी

Bhopal, MP

पुलिस के अनुसार, दीपक जैन निवासी शिव कॉलोनी, रेवाड़ी ने 17 अप्रैल को एक वॉट्सऐप मैसेज प्राप्त किया था, जिसमें महिला ने खुद को किसी कंपनी की एचआर स्पेशलिस्ट बताते हुए ऑनलाइन टास्क के माध्यम से पैसे कमाने का झांसा दिया। उसने दीपक को एक लिंक भेजा, जिस पर क्लिक कर उसने आईडी बनाई।

शुरुआत में दीपक को टास्क पूरा करने के नाम पर 125 रुपए मिले, लेकिन बाद में उसे लालच देकर अलग-अलग यूपीआई आईडी पर तीन किस्तों में लगभग 1.30 लाख रुपये ट्रांसफर करवाए गए। जब उसने पैसे वापस मांगने की कोशिश की, तो और अधिक रकम जमा कराने को कहा गया। तब उसे ठगी का एहसास हुआ और उसने शिकायत दर्ज कराई।

इस मामले में पहले ही राजस्थान के सीकर जिले के गांव रतनपुरा की ढाणी सेरावतो निवासी अजय देग़ड़ा और मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया था। मनीष ने ठगों को खाते मुहैया कराने में मध्यस्थता की थी, जबकि अजय के खाते में 50 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे।

अब पुलिस ने मध्य प्रदेश के गणेश कुशवाहा को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी के खाते में लगभग 20 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी तेज कर दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/rewari-cyber-cheating-disclosure/article-23403

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.