RISE-2025 कॉन्क्लेव से रतलाम बनेगा औद्योगिक विकास का नया केंद्र: 27 जून को मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

Bhopal, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 जून को रतलाम में RISE-2025 (रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट) कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेंगे। यह आयोजन मध्यप्रदेश को निवेश, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में एक नई दिशा देने की शुरुआत माना जा रहा है। कॉन्क्लेव में न केवल युवाओं को नए अवसर मिलेंगे, बल्कि प्रदेश की औद्योगिक संभावनाएं भी नई ऊंचाइयों तक पहुँचेंगी।

858 करोड़ की औद्योगिक इकाइयों का भूमि पूजन

इस कॉन्क्लेव में 858.57 करोड़ रुपये लागत की 18 औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण व भूमि पूजन किया जाएगा। अनुमान है कि इन परियोजनाओं से लगभग 3,000 युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। रतलाम और आसपास का क्षेत्र अब उद्योग और स्किलिंग का नया केंद्र बनने जा रहा है।

निवेश का माहौल सशक्त करने 27 इकाइयों को भूमि आवंटन

कॉन्क्लेव में 27 नई औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटन और आशय पत्र सौंपे जाएंगे। इससे मालवा अंचल में उद्योगों के लिए सकारात्मक माहौल तैयार होगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।

स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, 2,419 करोड़ के ऋण वितरित होंगे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री स्वनिधि, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, स्टेंडअप इंडिया और अन्य योजनाओं के अंतर्गत 2,419 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण वितरण करेंगे। इससे लाखों लोगों को आत्मनिर्भरता की दिशा में मदद मिलेगी।

2 लाख से ज्यादा हितग्राही होंगे लाभांवित

इस कॉन्क्लेव में सामाजिक सुरक्षा, महिला-बाल विकास, पेंशन, कृषि सहायता, और कौशल प्रशिक्षण जैसी योजनाओं से 2 लाख से अधिक हितग्राहियों को लाभ मिलेगा।

ग्रामोद्योग को मिलेगा बढ़ावा, पारंपरिक हुनर जुड़ेगा उद्योग से

राज्य क्लस्टर विकास योजना के तहत 5 ग्रामोद्योग इकाइयों का भूमि पूजन होगा, जिससे स्थानीय संसाधन और परंपरागत कौशल को औद्योगिक ढांचे में शामिल कर स्थायी रोजगार सृजित होंगे।

एमओयू से खुलेगा ग्लोबल स्किलिंग का मार्ग

इस कॉन्क्लेव में वॉलमार्ट, ओएनडीसी और NSDC के साथ महत्वपूर्ण एमओयू होंगे। यह समझौते वैश्विक स्तर पर कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के द्वार खोलेंगे।

डिजिटल ट्रांसफर से पारदर्शिता, DBT से हितग्राहियों को 2.96 करोड़ की राशि

सरकार डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 2.96 करोड़ रुपये की राशि सीधे हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर करेगी।

वर्चुअल जुड़ाव से राज्यव्यापी विस्तार

रीवा, सागर, अलीराजपुर और पीथमपुर जैसे जिलों को वर्चुअल प्लेटफॉर्म से जोड़कर राज्यभर में इस अभियान का विस्तार किया जाएगा।

3 जिलों में नये डीटीआईसी कार्यालयों का उद्घाटन

निवाड़ी, आगर-मालवा और रायसेन में 4.22 करोड़ रुपये की लागत से बने जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्रों का लोकार्पण किया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Jun 2025 By दैनिक जागरण

RISE-2025 कॉन्क्लेव से रतलाम बनेगा औद्योगिक विकास का नया केंद्र: 27 जून को मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

Bhopal, MP

858 करोड़ की औद्योगिक इकाइयों का भूमि पूजन

इस कॉन्क्लेव में 858.57 करोड़ रुपये लागत की 18 औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण व भूमि पूजन किया जाएगा। अनुमान है कि इन परियोजनाओं से लगभग 3,000 युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। रतलाम और आसपास का क्षेत्र अब उद्योग और स्किलिंग का नया केंद्र बनने जा रहा है।

निवेश का माहौल सशक्त करने 27 इकाइयों को भूमि आवंटन

कॉन्क्लेव में 27 नई औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटन और आशय पत्र सौंपे जाएंगे। इससे मालवा अंचल में उद्योगों के लिए सकारात्मक माहौल तैयार होगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।

स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, 2,419 करोड़ के ऋण वितरित होंगे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री स्वनिधि, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, स्टेंडअप इंडिया और अन्य योजनाओं के अंतर्गत 2,419 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण वितरण करेंगे। इससे लाखों लोगों को आत्मनिर्भरता की दिशा में मदद मिलेगी।

2 लाख से ज्यादा हितग्राही होंगे लाभांवित

इस कॉन्क्लेव में सामाजिक सुरक्षा, महिला-बाल विकास, पेंशन, कृषि सहायता, और कौशल प्रशिक्षण जैसी योजनाओं से 2 लाख से अधिक हितग्राहियों को लाभ मिलेगा।

ग्रामोद्योग को मिलेगा बढ़ावा, पारंपरिक हुनर जुड़ेगा उद्योग से

राज्य क्लस्टर विकास योजना के तहत 5 ग्रामोद्योग इकाइयों का भूमि पूजन होगा, जिससे स्थानीय संसाधन और परंपरागत कौशल को औद्योगिक ढांचे में शामिल कर स्थायी रोजगार सृजित होंगे।

एमओयू से खुलेगा ग्लोबल स्किलिंग का मार्ग

इस कॉन्क्लेव में वॉलमार्ट, ओएनडीसी और NSDC के साथ महत्वपूर्ण एमओयू होंगे। यह समझौते वैश्विक स्तर पर कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के द्वार खोलेंगे।

डिजिटल ट्रांसफर से पारदर्शिता, DBT से हितग्राहियों को 2.96 करोड़ की राशि

सरकार डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 2.96 करोड़ रुपये की राशि सीधे हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर करेगी।

वर्चुअल जुड़ाव से राज्यव्यापी विस्तार

रीवा, सागर, अलीराजपुर और पीथमपुर जैसे जिलों को वर्चुअल प्लेटफॉर्म से जोड़कर राज्यभर में इस अभियान का विस्तार किया जाएगा।

3 जिलों में नये डीटीआईसी कार्यालयों का उद्घाटन

निवाड़ी, आगर-मालवा और रायसेन में 4.22 करोड़ रुपये की लागत से बने जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्रों का लोकार्पण किया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/rise-2025-conclave-to-ratlam-will-be-made-new-center-for/article-25530

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.