रतलाम में 27 जून को राइज कॉन्क्लेव, सीएम मोहन करेंगे उद्योगपतियों से संवाद

RATLAM, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में निवेश, उद्योग और युवा कौशल विकास को गति देने की एक और पहल रतलाम में साकार होने जा रही है। 27 जून को रतलाम में होने वाला रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड इम्प्लॉयमेंट राइज कॉन्क्लेव-2025 राज्य को ‘रोजगार युक्त, निवेश युक्त’ बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम होगा।

 राइज कॉन्क्लेव में उद्योग, एमएसएमई नीति संवाद, प्रमुख निवेशकों से सीधी चर्चा और रोजगार सृजन जैसे मुद्दों पर गहन विमर्श किया जाएगा। सीएम मोहन यादव स्वयं उद्योगपतियों और निवेशकों से सीधी संवाद करेंगे। वे एमएसएमई प्रदर्शन में तेजी, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और थीमैटिक इन्वेस्टमेंट जैसे विषयों पर संवाद करेंगे।

स्वरोजगार और कौशल विकास को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप यह कॉन्क्लेव युवाओं को स्वरोजगार और कौशल विकास के जरिए आत्मनिर्भर बनाने का मंच बनेगा। रतलाम में होने वाले कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव राज्य के विभिन्न हिस्सों से चुने गए लाभार्थियों से सीधी बातचीत करेंगे और उन्हें योजनाओं के तहत ऋण सहायता व ऑफर लेटर वितरित करेंगे।

ओएनडीसी और एनपीसीआई के साथ होगा एमओयू
कार्यक्रम में राज्य की औद्योगिक नीति, कौशल विकास और निवेश से जुड़े विषयों पर विशेष सत्र आयोजित होंगे। सीएम राज्य की रोजगार योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की प्रेरणादायक कहानियों को समर्पित एक प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। साथ ही ओएनडीसी और एनपीसीआई जैसे संस्थानों के साथ एमओयू का आदान-प्रदान होगा और स्वरोजगार में सफल लोगों की कहानियों को समर्पित एक पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा।

मंत्री चेतन्य काश्यप करेंगे शिरकत
राइज कॉन्क्लेव में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप भी हिस्सा लेंगे। यह आयोजन मध्यप्रदेश को निवेश और रोजगार के नए केंद्र के रूप में स्थापित करने में सहायक होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का यह कदम राज्य में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन के नए अध्याय की नींव रखने का दम रखता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jun 2025 By दैनिक जागरण

रतलाम में 27 जून को राइज कॉन्क्लेव, सीएम मोहन करेंगे उद्योगपतियों से संवाद

RATLAM, MP

 राइज कॉन्क्लेव में उद्योग, एमएसएमई नीति संवाद, प्रमुख निवेशकों से सीधी चर्चा और रोजगार सृजन जैसे मुद्दों पर गहन विमर्श किया जाएगा। सीएम मोहन यादव स्वयं उद्योगपतियों और निवेशकों से सीधी संवाद करेंगे। वे एमएसएमई प्रदर्शन में तेजी, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और थीमैटिक इन्वेस्टमेंट जैसे विषयों पर संवाद करेंगे।

स्वरोजगार और कौशल विकास को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप यह कॉन्क्लेव युवाओं को स्वरोजगार और कौशल विकास के जरिए आत्मनिर्भर बनाने का मंच बनेगा। रतलाम में होने वाले कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव राज्य के विभिन्न हिस्सों से चुने गए लाभार्थियों से सीधी बातचीत करेंगे और उन्हें योजनाओं के तहत ऋण सहायता व ऑफर लेटर वितरित करेंगे।

ओएनडीसी और एनपीसीआई के साथ होगा एमओयू
कार्यक्रम में राज्य की औद्योगिक नीति, कौशल विकास और निवेश से जुड़े विषयों पर विशेष सत्र आयोजित होंगे। सीएम राज्य की रोजगार योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की प्रेरणादायक कहानियों को समर्पित एक प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। साथ ही ओएनडीसी और एनपीसीआई जैसे संस्थानों के साथ एमओयू का आदान-प्रदान होगा और स्वरोजगार में सफल लोगों की कहानियों को समर्पित एक पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा।

मंत्री चेतन्य काश्यप करेंगे शिरकत
राइज कॉन्क्लेव में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप भी हिस्सा लेंगे। यह आयोजन मध्यप्रदेश को निवेश और रोजगार के नए केंद्र के रूप में स्थापित करने में सहायक होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का यह कदम राज्य में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन के नए अध्याय की नींव रखने का दम रखता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/rise-conclave-cm-mohan-will-communicate-with-industrialists-in-ratlam/article-25182

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.