- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- नीमच में सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से भीलवाड़ा के ड्राइवर की मौत, चालक फरार
नीमच में सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से भीलवाड़ा के ड्राइवर की मौत, चालक फरार
Neemuch, MP
नीमच-मनासा मार्ग पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। मनासा से आ रही रहमत नाम की निजी बस ने जेतपुरा के पास बाइक सवार शंकरलाल (45) को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान भीलवाड़ा, राजस्थान निवासी और धानुक कंपनी में ड्राइवर के पद पर कार्यरत शंकरलाल पुत्र नौरत राम सरगरा के रूप में हुई।
हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही राहगीरों ने 108 एम्बुलेंस और डायल 100 को सूचित किया। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मृतक का शव जिला अस्पताल भेज दिया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार बस चालक की तलाश शुरू कर दी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए