- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- सतना में सड़क हादसा: स्कॉर्पियो-ऑटो की टक्कर, एक की मौत, दो घायल
सतना में सड़क हादसा: स्कॉर्पियो-ऑटो की टक्कर, एक की मौत, दो घायल
Satna, MP
उंचेहरा थाना क्षेत्र के रामपथगमन मार्ग पर मंगलवार सुबह 7 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। नवगवां के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सामने से आ रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में मैहर निवासी पप्पू कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पलट गया और पप्पू का शव सड़क से उछलकर खेत में जा गिरा। शुरुआती जांच में पुलिस को मौके से केवल घायलों की जानकारी मिली, बाद में ग्रामीणों ने खेत में शव देखकर पुलिस को सूचना दी।
घायलों को जिला अस्पताल सतना में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद स्कॉर्पियो ड्राइवर वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए