शहडोल और बड़वानी में सड़क हादसे: 5 की मौत, 4 घायल; तीन गंभीर रेफर

shahdol, MP

सोमवार देर रात प्रदेश के दो जिलों में हुए दर्दनाक सड़क हादसों ने पांच परिवारों की खुशियां छीन लीं।

शहडोल और बड़वानी में अलग-अलग स्थानों पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में कुल 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसों की वजह से दोनों जिलों में मातम पसरा हुआ है।

शहडोल हादसा: तीन की मौत

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत साखी बैरियल के पास पिपरहाडोल गांव में सोमवार रात दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। इसमें वन विभाग के दो चौकीदार—धनराज सिंह और रामलल्लू सिंह (दोनों सीधी जिले के निवासी) तथा ब्यौहारी के रहने वाले शनि सिंह की मौत हो गई।
हादसे में घायल राजू सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी अरुण पांडे के मुताबिक, एक व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ा, जबकि बाकी दो ने अस्पताल में इलाज के दौरान जान गंवाई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है और आगे की जांच जारी है।

बड़वानी हादसा: दो ने गंवाई जान

इसी रात करीब 11:30 बजे बड़वानी जिले के अंजड़ नगर में कृषि उपज मंडी के सामने भी दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में अंजड़ निवासी जयराज और साली गांव के संजय की मौत हो गई। जबकि तनिष्क सहित तीन युवक घायल हुए हैं।
घायल तनिष्क ने बताया कि वे लोग तेजाजी महाराज का मेला देखकर गांव लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही बाइक ने रांग साइड से टक्कर मार दी।

घायलों का इलाज जारी

अंजड़ सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि तनिष्क का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए।

इन हादसों ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की भयावह तस्वीर सामने ला दी है।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Sep 2025 By दैनिक जागरण

शहडोल और बड़वानी में सड़क हादसे: 5 की मौत, 4 घायल; तीन गंभीर रेफर

shahdol, MP

शहडोल और बड़वानी में अलग-अलग स्थानों पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में कुल 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसों की वजह से दोनों जिलों में मातम पसरा हुआ है।

शहडोल हादसा: तीन की मौत

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत साखी बैरियल के पास पिपरहाडोल गांव में सोमवार रात दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। इसमें वन विभाग के दो चौकीदार—धनराज सिंह और रामलल्लू सिंह (दोनों सीधी जिले के निवासी) तथा ब्यौहारी के रहने वाले शनि सिंह की मौत हो गई।
हादसे में घायल राजू सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी अरुण पांडे के मुताबिक, एक व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ा, जबकि बाकी दो ने अस्पताल में इलाज के दौरान जान गंवाई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है और आगे की जांच जारी है।

बड़वानी हादसा: दो ने गंवाई जान

इसी रात करीब 11:30 बजे बड़वानी जिले के अंजड़ नगर में कृषि उपज मंडी के सामने भी दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में अंजड़ निवासी जयराज और साली गांव के संजय की मौत हो गई। जबकि तनिष्क सहित तीन युवक घायल हुए हैं।
घायल तनिष्क ने बताया कि वे लोग तेजाजी महाराज का मेला देखकर गांव लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही बाइक ने रांग साइड से टक्कर मार दी।

घायलों का इलाज जारी

अंजड़ सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि तनिष्क का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए।

इन हादसों ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की भयावह तस्वीर सामने ला दी है।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/road-accident-in-shahdol-and-barwani-5-killed-4-injured/article-32169

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.