- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- पृथ्वीपुर में खाद संकट पर किसानों का चक्काजाम: 15 दिन में दूसरी बार सड़क बंद, प्रशासन की कार्यशैली प...
पृथ्वीपुर में खाद संकट पर किसानों का चक्काजाम: 15 दिन में दूसरी बार सड़क बंद, प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल
Niwari, MP
पृथ्वीपुर तहसील में लगातार बढ़ते खाद संकट के चलते सोमवार सुबह किसानों का गुस्सा एक बार फिर फूट पड़ा। बड़ी संख्या में किसानों ने कृषि उपज मंडी के सामने मुख्य मार्ग पर धरना देकर चक्काजाम कर दिया।
पिछले पंद्रह दिनों में यह दूसरी बार है जब खाद की किल्लत के विरोध में किसानों को सड़क पर उतरना पड़ा है।
सुबह से ही मंडी परिसर के बाहर किसानों की भीड़ जमा होने लगी। देखते ही देखते सैकड़ों किसान सड़क पर बैठ गए, जिससे मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और अव्यवस्थित ट्रैफिक के कारण कई छोटे वाहन आपस में टकरा भी गए। क्षेत्र का यातायात लगभग एक घंटे तक ठप रहा।
खाद केंद्रों के चक्कर काट रहे किसान, फिर भी खाली हाथ
किसानों ने बताया कि पिछले कई दिनों से खाद वितरण केंद्रों पर केवल आश्वासन मिल रहा है, खाद नहीं। लगातार चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें उर्वरक उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। किसानों का कहना है कि बोनी का समय निकल रहा है, ऐसे में खाद की कमी से फसलें खराब होने का डर बना हुआ है।
किसान नेताओं का आरोप है कि प्रशासन सिर्फ कागजों में आपूर्ति दिखा रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर वितरण व्यवस्था बिल्कुल ठप है। “पिछली बार भी हमें आश्वासन के बाद जाम हटाने को कहा गया था, लेकिन आज तक खाद नहीं मिली,” किसानों ने कहा।
अधिकारियों की अनुपस्थिति से भड़का आक्रोश
खबर लिखे जाने तक कोई भी वरिष्ठ अधिकारी किसानों से संवाद करने स्थल पर नहीं पहुंचा था, जिस पर किसानों में नाराजगी और बढ़ गई। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही खाद की पर्याप्त आपूर्ति नहीं की गई, तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------

👉 आज ही जुड़िए