धार में गुजरात के परिवार से डकैती का खुलासा: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 अब भी फरार

Dhar, MP

धार जिले के माछलिया घाट पर 21 मई की रात गुजरात के एक परिवार से की गई डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस वारदात में शामिल सात में से चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य अभी भी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास से नकदी, सोने के जेवर, चाकू और अन्य सामान बरामद किया गया है।

मारपीट कर लूटे थे जेवर, नकदी और मोबाइल

पुलिस के अनुसार, इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर माछलिया घाट के पास देर रात करीब 1:30 बजे गुजरात निवासी मुकेश भाई मेहता के परिवार को बदमाशों ने घेर लिया। आरोपियों ने परिवार के साथ मारपीट कर उनके पास से सोने-चांदी के आभूषण, 35 हजार रुपए नकद, 5 बैग और एक मोबाइल लूट लिया था।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी

पुलिस ने जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर छोटा मछलिया क्षेत्र में घेराबंदी कर चार आरोपियों — हमीश, मोहन, संजय और वालसिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सभी ने अपराध कबूल कर लिया और बताया कि वे अपने तीन अन्य साथियों — बदर, हाकम और नाथिया — के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दे चुके हैं।

लूट का माल बरामद, फरार आरोपियों की तलाश जारी

गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक लाख दो हजार रुपए का लूटा गया माल बरामद किया गया है, जिसमें सोने की अंगूठी, चूड़ियां, कान के टॉप्स, 16 हजार नकद, एक बैग और दो धारदार हथियार शामिल हैं। सभी आरोपी झाबुआ जिले के निवासी हैं।

पुलिस ने तीन फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है। इस डकैती का खुलासा पुलिस की सतर्कता और प्रभावी गश्त का नतीजा माना जा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jun 2025 By दैनिक जागरण

धार में गुजरात के परिवार से डकैती का खुलासा: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 अब भी फरार

Dhar, MP

मारपीट कर लूटे थे जेवर, नकदी और मोबाइल

पुलिस के अनुसार, इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर माछलिया घाट के पास देर रात करीब 1:30 बजे गुजरात निवासी मुकेश भाई मेहता के परिवार को बदमाशों ने घेर लिया। आरोपियों ने परिवार के साथ मारपीट कर उनके पास से सोने-चांदी के आभूषण, 35 हजार रुपए नकद, 5 बैग और एक मोबाइल लूट लिया था।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी

पुलिस ने जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर छोटा मछलिया क्षेत्र में घेराबंदी कर चार आरोपियों — हमीश, मोहन, संजय और वालसिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सभी ने अपराध कबूल कर लिया और बताया कि वे अपने तीन अन्य साथियों — बदर, हाकम और नाथिया — के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दे चुके हैं।

लूट का माल बरामद, फरार आरोपियों की तलाश जारी

गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक लाख दो हजार रुपए का लूटा गया माल बरामद किया गया है, जिसमें सोने की अंगूठी, चूड़ियां, कान के टॉप्स, 16 हजार नकद, एक बैग और दो धारदार हथियार शामिल हैं। सभी आरोपी झाबुआ जिले के निवासी हैं।

पुलिस ने तीन फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है। इस डकैती का खुलासा पुलिस की सतर्कता और प्रभावी गश्त का नतीजा माना जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/robbery-from-gujarats-family-in-dhar-4-accused-arrested-3/article-23621

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.