- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मुरैना में सरपंच के घर डकैती का खुलासा, 6 बदमाश गिरफ्तार; करोड़ों की संपत्ति बरामद
मुरैना में सरपंच के घर डकैती का खुलासा, 6 बदमाश गिरफ्तार; करोड़ों की संपत्ति बरामद
Morena, MP
मुरैना में भाजपा नेता और सरपंच राजकुमार यादव के घर 1-2 फरवरी की रात हुई डकैती का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।
मामले में शामिल 7 आरोपियों में से 6 को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अभी फरार है। आरोपियों के पास से 48 लाख रुपए नगद, 40 तोला सोना-चांदी के आभूषण, 2 राइफल और वारदात में उपयोग की गई गाड़ियां जब्त की गई हैं।
घटना का विवरण
जौरा थाना क्षेत्र के अलापुर गांव में करीब 6 सशस्त्र बदमाशों ने सरपंच राजकुमार यादव के घर में घुसकर 60 लाख रुपए नगद, 40 तोला सोना-चांदी और 2 बंदूकें लूटकर फरार हो गए थे। इस करीब सवा करोड़ की डकैती ने इलाके में सनसनी मचा दी थी।
पुलिस को मिली 7 महीने बाद सफलता
फरवरी में हुई घटना के बाद पुलिस लगातार जांच में जुटी रही। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन खंगाले गए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। एसपी समीर सौरभ ने बताया कि पुलिस ने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर सुराग तलाशने का प्रयास किया, लेकिन जब परिणाम नहीं मिला तो पुराने मुखबिरों और ग्रामीणों से पूछताछ की गई। इसी प्रक्रिया में गिरोह का पता चला।
आरोपी और बरामदगी
इस मामले में कुल 7 आरोपी हैं, जिनमें से 6 को गिरफ्तार किया जा चुका है। फरार आरोपी विवेक गुर्जर मुरैना का रहने वाला है, जबकि बाकी 6 आरोपी धौलपुर (राजस्थान) के निवासी हैं और उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने चोरों के पास से 48 लाख रुपए नगद, 40 तोला सोना, 2 राइफल, बोलेरो और कैंटर वाहन बरामद किए हैं।
चंबल आईजी ने आरोपियों पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था, जबकि दो आरोपियों पर पहले से मुरैना पुलिस की ओर से 10-10 हजार रुपए का इनाम था। कुल मिलाकर 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं।
.............................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए