गुलाब की खेती ने धार के किसान को बनाया करोड़पति! जानिए महज 3 एकड़ जमीन पर कैसे किया ये कमाल

Special News

मालवा की मिट्टी में उपजा गुलाब कई राज्यों में अपनी महक बिखेर रहा है. दरअसल, धार जिले के एक किसान ने पारंपरिक खेती छोड़ गुलाब की खेती शुरू की, जिससे वो सालाना 21 लाख तक मुनाफा कमा रहे हैं. साथ ही कई लोगों को रोजगार भी मुहैया करा रहे हैं. गुलाब के अलावा जिप्सोफिला फूल और अमरूद की खेती भी की जा रही है.

आज के युवा किसान पारंपरिक खेती को छोड़कर नए प्रयोग के जरिए अधिक मुनाफा कमाने वाले फसलों की खेती कर रहे हैं. मध्य प्रदेश के इंदौर में एक किसान कश्मीर की केसर उगा रहे हैं, तो वहीं नीमच में एक किसान बांस की खेती से 36 लाख रुपये तक सलाना कमाई कर रहे हैं. इधर, छिंदवाड़ा में एक किसान पथरीली जमीन पर स्ट्रॉबेरी की खेती शुरू की और अब इससे 80 लाख रुपये तक की कमाई कर रहे हैं. ऐसा ही मध्य प्रदेश के धार जिले में एक किसान पारंपरिक खेती को छोड़कर नए प्रयोग से गुलाब की खेती की है. अब इससे वो लाखों रुपये का मुनाफा कमा रहे हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

जिप्सोफिला फूल की खेती 

धार जिले की बदनावर तहसील के रूपाखेड़ा के रहने वाले युवा किसान मोहनलाल पाटीदार ने नए प्रयोग से गुलाब की खेती कर रहे हैं. मोहनलाल की खेत की गुलाब अब देश के कई राज्यों में भेजा जा रहा है. मोहनलाल अपनी 3 एकड़ जमीन में डच टॉप सीक्रेट गुलाब की खेती कर रहे हैं. युवा किसान पुणे से गुलाब के प्लांट मंगवाते हैं और एक एकड़ जमीन में 35 हजार प्लांट लगाते हैं. इसके अलावा किसान ने गुलदस्ते में लगने वाला सफेद फूल जिप्सोफिला की भी खेती कर रहे हैं.

गुलाब से 21 लाख तक हो रहा मुनाफा 

परंपरागत खेती को छोड़ किसान मोहनलाल पाटीदार ने नए प्रयोग किए हैं. उनके प्रयोग से प्रेरणा लेकर रूपाखेड़ा गांव के 100 से ज्यादा किसानों ने गुलाब की खेती शुरू कर दी है. अब यह गांव गुलाब की खेती से पहचाना जाने लगा है. इसके अलावा किसान मोहनलाल शिमला मिर्च, खीरा, अमरूद की खेती से लाखों रुपये का सालाना कमाई कर रहे हैं.

डच गुलाब का एक प्लांट दस रुपये का आता है. एक एकड़ में 35 हजार प्लांट लगाए जाते हैं. गुलाब की फसल तैयार होने के बाद मौजूदा कीमत के हिसाब से फूलों को बेचा जाता है. एक एकड़ में किसान को 5 से 7 लाख रुपये तक का मुनाफा हो रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

15 से बीस लोगों को दे रहे रोजगार

गुलाब की खेती करने वाले किसान मोहनलाल पिछले कई साल से गुलाब, जिप्सो वेला, अमरूद, खीरा, शिमला मिर्च की खेती कर रहे हैं. जिसकी वजह से आसपास के करीब बीस से पच्चीस मजदूरों को रोजगार भी मिलता है.

किसान को मिल चुका है पुरस्कार

किसान मोहनलाल को खेती में नए प्रयोग और गुलाब की अच्छी पैदावार के लिए साल 2021 में आत्म परियोजना की ओर से 25 हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

किसान मोहनलाल बताते हैं कि उनके दोस्त बंसी लाल पॉली हाउस लगाकर गुलाब की खेती करते हैं. उनके आइडिया पर ही मैंने 03 एकड़ खेत में पॉली हाउस बनाकर गुलाब की खेती शुरू की. पुणे से प्लांट मंगवाकर गुलाब के पौधे लगाए हैं. करीब 80 लाख की लागत से खेत में चार पॉली हाउस तैयार किए हैं. इसमें सरकार की तरफ से 50 प्रतिशत सब्सिडी मिली है.

मोहनलाल बताते हैं कि एक दिन में एक एकड़ जमीन से 60-70 बंडल गुलाब उत्पादन होता है. एक बंडल में 20 गुलाब रहते हैं. बंडलों में पैक करके ही इसे आगे भेजा जाता है. एक बंडल की कीमत 100-150 रुपये तक होती है. कभी यह कम भी होती है, लेकिन सीजन के दौर में ज्यादा कीमत भी मिलती है. इस गुलाब को धार, इंदौर, भोपाल समेत राजस्थान में सप्लाई करते हैं.

गुलाब गांव से हुआ फेमस

खेती में किसान मोहन लाल का नया प्रयोग क्षेत्र के अन्य किसानों को भी रास आया है. ज्यादा मुनाफा मिलने पर रूपाखेड़ा में कई किसान गुलाब के गुलदस्ते तैयार कर बेचते हैं. ये गुलदस्ते 200 से 300 रुपये में बिकते हैं. सीजन में भी एक गुलदस्ता 100 रुपये में बिकता है. रूपखेड़ा का गुलाब देश के कई राज्यों में अपनी महक फैला रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV
 
महज 3 एकड़ जमीन पर किया 

युवा किसान बताता हैं कि गुलाब की खेती करना काफी मुश्किल काम है. देख रेख ओर मेहनत के साथ अनुभव और कुशलता भी जरूरी है. जब पौधा विकास की अवस्था को प्राप्त कर लेता है तो मदर शूट को पथ की दिशा की ओर झुकाया जाता है. कुछ ही दिनों में मदर शूट को झुकने के बाद गुलाब का पौधा अंकुरित हो सकता है. इनका उपयोग पौधे की संरचना के लिए किया जाता है. संरचना जितनी अच्छी होगी पौधे की पैदावार उतनी ही अधिक होगी. इस काम के लिए कुशल और अनुभवी मजदूरों की जरूरत होती है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jan 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/rose-cultivation-made-a-dhar-farmer-a-millionaire-know-how/article-8313

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.