- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- जबलपुर में ट्रेनों में वसूली करने वाले 50 किन्नर गिरफ्तार, यात्रियों की शिकायतों के बाद आरपीएफ की बड...
जबलपुर में ट्रेनों में वसूली करने वाले 50 किन्नर गिरफ्तार, यात्रियों की शिकायतों के बाद आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई
Jabalpur, MP
मध्यप्रदेश के जबलपुर में रेलवे ट्रेनों में अवैध वसूली करने वाले किन्नरों के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने सख्त कदम उठाया है। बीते एक सप्ताह के भीतर 50 से अधिक किन्नरों को हिरासत में लिया गया है, जो ट्रेनों में यात्रियों से जबरन पैसे मांगते थे। बुधवार को की गई कार्रवाई में चार किन्नरों को गिरफ्तार किया गया है।
यात्रियों की शिकायत बनी आधार, लगातार हो रही थी अभद्रता
जबलपुर-नरसिंहपुर-कटनी रूट की ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों ने शिकायत की थी कि कुछ ट्रांसजेंडर 3-3 के समूह में ट्रेन के कोचों में घुसकर 50 से 100 रुपए की मांग करते हैं। मांग पूरी न होने पर वे अपशब्दों, अभद्रता और कभी-कभी मारपीट तक पर उतर आते हैं। आरपीएफ को जब यह शिकायतें मिलीं तो एक विशेष अभियान की शुरुआत की गई।
आरक्षित कोच में भी घुस रहे थे ट्रांसजेंडर
जबलपुर से यात्रा कर रहे यात्री नितेश ने बताया कि उनकी स्लीपर बर्थ पर 4 किन्नर अचानक आ धमके और ताली बजाकर पैसे मांगने लगे। जब उनसे पूछा गया कि वे रिजर्वेशन कोच में कैसे घुसे, तो वे नाराज होकर गाली-गलौज और धमकी देने लगे। यात्रियों ने तुरंत RPF को सूचना दी और जबलपुर स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही 8 किन्नरों को हिरासत में ले लिया गया।
भीड़भाड़ वाली ट्रेनों में कर रहे थे वसूली, अब एसी कोच भी निशाने पर
आरपीएफ का कहना है कि पहले यह गतिविधि सामान्य पैसेंजर ट्रेनों तक सीमित थी, लेकिन अब ट्रांसजेंडर एसी और स्लीपर कोचों तक में घुसकर अवैध वसूली कर रहे हैं। इस कारण यात्रियों में असुरक्षा और असहजता की भावना बढ़ रही है।
जमानती धाराओं में दर्ज हुई एफआईआर, तुरंत मिली रिहाई
गिरफ्तार किए गए अधिकतर किन्नरों पर जमानती धाराओं में केस दर्ज किया गया है, जिसके चलते उन्हें तुरंत जमानत भी मिल गई। बावजूद इसके, रेलवे और आरपीएफ ने स्पष्ट कर दिया है कि इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और लगातार निगरानी रखी जाएगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए