- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- RSS इंदौर में करेगा इस दिन विरोध प्रदर्शन, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार चिंताजनक
RSS इंदौर में करेगा इस दिन विरोध प्रदर्शन, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार चिंताजनक
INDORE, MP
बांग्लादेश में हिंदू पुजारी चिन्मय कृष्ण दास 'ब्रह्मचारी' की गिरफ्तारी और कोर्ट द्वारा उन्हें जमानत न दिए जाने का हिंदू संतों ने विरोध जताया है. वहीं बांग्लादेश सरकार ने ISKCON को धार्मिक कट्टरपंथी संगठन बता दिया है.
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारोंके खिलाफ मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में 4 दिसंबर को बड़ा विरोध-प्रदर्शन होने वाला है. इसमें इंदौर के आम नागरिकों और राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा की भी हिस्सेदारी रहेगी. बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद कट्टरपंथी लोग हिंदुओं को निशाना बना रहे हैं और उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं. कई मामलों में हत्याएं भी हो रही हैं. इसी को लेकर इंदौर के आरएसएस कार्यालय में संघ के अनुषांगिक संगठनों के अलावा भाजपा के नेता जमा हुए. बैठक में तय किया गया कि 4 दिसंबर को विरोध-प्रदर्शन किया जाए.
ऐसा है प्लान
कार्यक्रम के संयोजक पंकज पवार ने संवाददाताओं को बताया कि बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं. इसके विरोध में समस्त हिंदू समाज एक है. उसी को लेकर बैठक में तय किया गया है कि 4 दिसंबर को विरोध-प्रदर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग लालबाग पर इकट्ठा होंगे और जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपेगे.
बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार अत्याचार और हमले हो रहे हैं, मंदिरों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. इससे दुनिया भर के हिंदुओं में आक्रोश है. इसी आक्रोश को जाहिर करने के लिए 4 दिसंबर को विरोध स्वरूप आंदोलन प्रस्तावित है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए