कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर बवाल: PCC चीफ बोले– उन्हें दृष्टि दोष हो गया, बेटियों के कपड़ों पर टिप्पणी शर्मनाक

Indore, MP

मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा महिलाओं के पहनावे को लेकर दिए गए बयान पर राजनीतिक घमासान मच गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पलटवार करते हुए कहा कि विजयवर्गीय अब 70 वर्ष के हो गए हैं और शायद उन्हें दृष्टि दोष हो गया है। उन्होंने कहा कि जो बातें घर की चारदीवारी में भी ठीक नहीं लगतीं, उन्हें सार्वजनिक मंच से कहना बेहद अशोभनीय है।

पटवारी ने कहा– यह बयान बेहद शर्मनाक

पटवारी ने मंत्री के बयान को ‘शर्मनाक’ बताते हुए कहा कि बेटियों को क्या पहनना है, यह उनका व्यक्तिगत अधिकार है। कोई नेता सिर्फ सुर्खियों में रहने के लिए ऐसी अभद्र टिप्पणियां करता है। “उसे देखना ही क्यों?” – यह सवाल करते हुए पटवारी ने महिला स्वतंत्रता और गरिमा की बात की।

क्या कहा था विजयवर्गीय ने

पर्यावरण दिवस के मौके पर इंदौर के सिंदूर वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था– “मुझे कम कपड़े पहनने वाली लड़कियां अच्छी नहीं लगतीं। जब वे सेल्फी लेने आती हैं, तो मैं कहता हूं कि अच्छे कपड़े पहनकर आओ, फिर फोटो खिंचवाना।”

'विदेशों में कम कपड़ों को सुंदरता से जोड़ा जाता है' – मंत्री का तर्क

मंत्री विजयवर्गीय ने विदेशों की संस्कृति का उदाहरण देते हुए कहा– “वहां कम कपड़े पहनने वाली महिलाओं को सुंदर माना जाता है, लेकिन हमारे यहां महिलाएं देवी का स्वरूप हैं। वे अच्छे कपड़े पहनें, गहने पहनें, यह सुंदरता है।”

‘कम भाषण देने वाला नेता भी सुंदर होता है’ – मंत्री की दलील

उन्होंने आगे कहा– “जैसे विदेशों में कहा जाता है कि कम कपड़े वाली महिला सुंदर होती है, वैसे ही कहा जाता है कि कम भाषण देने वाला नेता भी अच्छा होता है।” हालांकि उन्होंने जोड़ा कि वे इस सोच से सहमत नहीं हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jun 2025 By दैनिक जागरण

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर बवाल: PCC चीफ बोले– उन्हें दृष्टि दोष हो गया, बेटियों के कपड़ों पर टिप्पणी शर्मनाक

Indore, MP

पटवारी ने कहा– यह बयान बेहद शर्मनाक

पटवारी ने मंत्री के बयान को ‘शर्मनाक’ बताते हुए कहा कि बेटियों को क्या पहनना है, यह उनका व्यक्तिगत अधिकार है। कोई नेता सिर्फ सुर्खियों में रहने के लिए ऐसी अभद्र टिप्पणियां करता है। “उसे देखना ही क्यों?” – यह सवाल करते हुए पटवारी ने महिला स्वतंत्रता और गरिमा की बात की।

क्या कहा था विजयवर्गीय ने

पर्यावरण दिवस के मौके पर इंदौर के सिंदूर वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था– “मुझे कम कपड़े पहनने वाली लड़कियां अच्छी नहीं लगतीं। जब वे सेल्फी लेने आती हैं, तो मैं कहता हूं कि अच्छे कपड़े पहनकर आओ, फिर फोटो खिंचवाना।”

'विदेशों में कम कपड़ों को सुंदरता से जोड़ा जाता है' – मंत्री का तर्क

मंत्री विजयवर्गीय ने विदेशों की संस्कृति का उदाहरण देते हुए कहा– “वहां कम कपड़े पहनने वाली महिलाओं को सुंदर माना जाता है, लेकिन हमारे यहां महिलाएं देवी का स्वरूप हैं। वे अच्छे कपड़े पहनें, गहने पहनें, यह सुंदरता है।”

‘कम भाषण देने वाला नेता भी सुंदर होता है’ – मंत्री की दलील

उन्होंने आगे कहा– “जैसे विदेशों में कहा जाता है कि कम कपड़े वाली महिला सुंदर होती है, वैसे ही कहा जाता है कि कम भाषण देने वाला नेता भी अच्छा होता है।” हालांकि उन्होंने जोड़ा कि वे इस सोच से सहमत नहीं हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/ruckus-on-kailash-vijayvargiyas-statement-said-pcc-chief-he/article-23528

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.