उज्जैन में नर्स से छेड़छाड़ पर बवाल, एफआईआर में देरी से भड़के संगठन, पूर्व विधायक की चेतावनी से बढ़ा तनाव

Ujjain, MP

On

नागदा में क्लिनिक में कार्यरत नर्स से कथित छेड़छाड़ का मामला, पुलिस की कार्रवाई में देरी पर सड़क पर उतरे हिंदूवादी संगठन, शहर में बढ़ाई गई सुरक्षा

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में नर्स से कथित छेड़छाड़ के एक मामले ने रविवार देर रात कानून-व्यवस्था का रूप ले लिया। घटना को लेकर पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने में देरी से नाराज हिंदूवादी संगठन सड़कों पर उतर आए, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया। विरोध के दौरान भाजपा के पूर्व विधायक दिलीप सिंह शेखावत की ओर से दी गई तीखी चेतावनी ने हालात को और संवेदनशील बना दिया।

घटना उज्जैन से करीब 55 किलोमीटर दूर नागदा कस्बे की है, जहां एक निजी क्लिनिक में कार्यरत नर्स ने पुलिस को शिकायत दी। नर्स का आरोप है कि क्लिनिक के सामने आटा चक्की चलाने वाले नासिर हुसैन, बिलाल अहमद, अली अहमद और उनके कुछ साथी पिछले छह महीनों से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। पीड़िता के अनुसार विरोध करने पर उसे धमकियां भी दी जाती थीं।

एफआईआर में देरी से भड़का आक्रोश
रविवार को नर्स थाने पहुंची और पूरे मामले की जानकारी दी, लेकिन कई घंटों तक केस दर्ज नहीं किया गया। जैसे ही इसकी जानकारी स्थानीय संगठनों को मिली, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता थाने के बाहर एकत्र हो गए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लापरवाही और जानबूझकर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया। इस दौरान नारेबाजी की गई और थाने का घेराव किया गया।

आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान एक पुलिसकर्मी द्वारा युवती से कथित अभद्रता भी की गई, जिसको लेकर आक्रोश और बढ़ गया। बढ़ते दबाव के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

पूर्व विधायक का बयान बना चर्चा का विषय
थाने के बाहर चल रहे प्रदर्शन के दौरान भाजपा के पूर्व विधायक दिलीप सिंह शेखावत भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुलिस शहर की फिजा बिगाड़ना चाहती है तो संगठन भी चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि थाने में आई बेटी की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए थी। पूर्व विधायक ने आरोपियों का जुलूस निकालने और लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग भी की।

पुलिस का पक्ष और प्रशासनिक कदम
मामले पर नागदा के सीएसपी विक्रम अहीरवार ने कहा कि पुलिस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर रही है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर में एहतियातन पुलिस बल बढ़ा दिया गया है और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Dec 2025 By Nitin Trivedi

उज्जैन में नर्स से छेड़छाड़ पर बवाल, एफआईआर में देरी से भड़के संगठन, पूर्व विधायक की चेतावनी से बढ़ा तनाव

Ujjain, MP

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में नर्स से कथित छेड़छाड़ के एक मामले ने रविवार देर रात कानून-व्यवस्था का रूप ले लिया। घटना को लेकर पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने में देरी से नाराज हिंदूवादी संगठन सड़कों पर उतर आए, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया। विरोध के दौरान भाजपा के पूर्व विधायक दिलीप सिंह शेखावत की ओर से दी गई तीखी चेतावनी ने हालात को और संवेदनशील बना दिया।

घटना उज्जैन से करीब 55 किलोमीटर दूर नागदा कस्बे की है, जहां एक निजी क्लिनिक में कार्यरत नर्स ने पुलिस को शिकायत दी। नर्स का आरोप है कि क्लिनिक के सामने आटा चक्की चलाने वाले नासिर हुसैन, बिलाल अहमद, अली अहमद और उनके कुछ साथी पिछले छह महीनों से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। पीड़िता के अनुसार विरोध करने पर उसे धमकियां भी दी जाती थीं।

एफआईआर में देरी से भड़का आक्रोश
रविवार को नर्स थाने पहुंची और पूरे मामले की जानकारी दी, लेकिन कई घंटों तक केस दर्ज नहीं किया गया। जैसे ही इसकी जानकारी स्थानीय संगठनों को मिली, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता थाने के बाहर एकत्र हो गए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लापरवाही और जानबूझकर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया। इस दौरान नारेबाजी की गई और थाने का घेराव किया गया।

आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान एक पुलिसकर्मी द्वारा युवती से कथित अभद्रता भी की गई, जिसको लेकर आक्रोश और बढ़ गया। बढ़ते दबाव के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

पूर्व विधायक का बयान बना चर्चा का विषय
थाने के बाहर चल रहे प्रदर्शन के दौरान भाजपा के पूर्व विधायक दिलीप सिंह शेखावत भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुलिस शहर की फिजा बिगाड़ना चाहती है तो संगठन भी चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि थाने में आई बेटी की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए थी। पूर्व विधायक ने आरोपियों का जुलूस निकालने और लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग भी की।

पुलिस का पक्ष और प्रशासनिक कदम
मामले पर नागदा के सीएसपी विक्रम अहीरवार ने कहा कि पुलिस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर रही है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर में एहतियातन पुलिस बल बढ़ा दिया गया है और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/ruckus-over-molestation-of-a-nurse-in-ujjain-organizations-agitated/article-41401

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.