- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- अशोकनगर में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन : पटेल पार्क से गांधी पार्क तक दौड़े युवा, एसपी ने दिलाई एकता क...
अशोकनगर में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन : पटेल पार्क से गांधी पार्क तक दौड़े युवा, एसपी ने दिलाई एकता की शपथ
Ashoknagar, MP
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर बुधवार को अशोकनगर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर शहर में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों युवाओं ने देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया।
सुबह पटेल पार्क से शुरू हुई यह दौड़ गांधी पार्क तक निकाली गई। इसमें कॉलेज और स्कूल के विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड दल, खिलाड़ी, अधिकारी-कर्मचारी और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत में पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा और जनप्रतिनिधियों ने पटेल पार्क में स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की। ‘रन फॉर यूनिटी’ गांधी पार्क पहुंचकर समाप्त हुई, जहां प्रतिभागियों ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम स्थल पर एसपी मिश्रा ने उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी एकता और अखंडता की शपथ लेकर सरदार पटेल को नमन किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने 562 रियासतों को एकजुट कर आधुनिक भारत की नींव रखी, और आज उनका नेतृत्व देश के हर नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए