- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भोपाल में 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन: दो हजार युवाओं ने दौड़ लगाई, सीएम बोले – सरदार पटेल ने रियासतों
भोपाल में 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन: दो हजार युवाओं ने दौड़ लगाई, सीएम बोले – सरदार पटेल ने रियासतों को एक भारत में जोड़ा
Bhopal, MP
लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भोपाल के शौर्य स्मारक में राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मंत्री राकेश सिंह, धर्मेंद्र लोधी, कृष्णा गौर और विधायक भगवानदास सबनानी सहित प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
शौर्य स्मारक से लाल परेड ग्राउंड तक आयोजित इस दौड़ में करीब दो हजार युवाओं ने भाग लिया और एकता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सीएम बोले – सरदार पटेल ने बिखरे भारत को एक सूत्र में जोड़ा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरदार पटेल ने अंग्रेजों की साज़िशों के बावजूद भारत को एक किया। जब अंग्रेज भारत छोड़कर जाने वाले थे, तब वे देश को रियासतों में बांटने की योजना बना रहे थे, लेकिन सरदार पटेल ने अपनी दूरदर्शिता से 562 रियासतों को एक भारत में जोड़ा।
सीएम ने कहा कि भोपाल सहित कई रियासतें उस समय अलग रहने का प्रयास कर रही थीं, लेकिन सरदार पटेल के दृढ़ निश्चय और कूटनीति से वे भी भारत का हिस्सा बनीं। उन्होंने कहा – “भारत का पैसा पाकिस्तान के बैंक में भेजने वाली रियासतों को सरदार पटेल ने भारत में मिलाया।”
‘जम्मू-कश्मीर का मुद्दा यूएन में ले जाना बड़ी गलती थी’
सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि जम्मू-कश्मीर और धारा 370 के मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में ले जाना उस समय की बड़ी भूल थी। सरदार पटेल हमेशा कहते थे कि भारत के मसले भारत में ही सुलझने चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि आज भी देश उसी भावना पर कायम है कि “भारत को किसी तीसरे पक्ष की पंचायत की जरूरत नहीं।”
सीएम ने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर जैसी कार्रवाई उसी आत्मनिर्भर सोच का प्रतीक है, जो सरदार पटेल की विचारधारा से प्रेरित है।
पटेल ने किसानों के अधिकारों की लड़ाई से ली ‘सरदार’ की उपाधि
मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल के जीवन से जुड़ी घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि वे किसान परिवार से आते थे और बिट्ठल भाई पटेल के साथ मिलकर उन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ आवाज उठाई। अकाल के समय जब लोग भूखे थे, तो उन्होंने टैक्स देने से इनकार करने का आंदोलन छेड़ा। इसी संघर्ष के बाद उन्हें ‘सरदार’ की उपाधि मिली।
उन्होंने कहा कि “आजादी के हर आंदोलन में अगर कोई नाम सबसे आगे था, तो वह था सरदार वल्लभभाई पटेल।”
एकता का संदेश देता युवा उत्साह
‘रन फॉर यूनिटी’ के दौरान युवाओं में उत्साह देखने लायक था। हाथों में झंडे और बैनर लिए छात्र-छात्राओं ने एकता, समरसता और राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया। शौर्य स्मारक परिसर में राष्ट्रगीत और देशभक्ति गीतों की गूंज ने कार्यक्रम के माहौल को और जीवंत बना दिया।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए