- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- उज्जैन में 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन : सरदार पटेल जयंती पर दौड़ के साथ एकता का संदेश, नागरिकों ने ली
उज्जैन में 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन : सरदार पटेल जयंती पर दौड़ के साथ एकता का संदेश, नागरिकों ने ली अखंडता की शपथ
Ujjain, MP
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर बुधवार को उज्जैन पुलिस विभाग द्वारा ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिकों, विद्यार्थियों और पुलिस कर्मियों ने एक साथ दौड़ लगाकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत शहीद पार्क से हुई, जहां उपस्थित अतिथियों में राज्यसभा सदस्य उमेश नाथ महाराज, विधायक अनिल कालूखेड़ा और नगर निगम सभापति कलावती यादव शामिल रहीं। सभापति यादव ने उपस्थित जनसमूह को एकता की शपथ दिलाई और अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा भी उपस्थित रहे। ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़ शहीद पार्क से टॉवर चौक, चामुंडा माता चौराहा होते हुए फव्वारा चौक तक निकाली गई।
खराब मौसम के बावजूद नागरिकों का जोश देखने लायक था। दौड़ में शामिल प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारों से पूरे शहर का माहौल देशप्रेम से भर दिया। यह आयोजन सरदार पटेल की उस भावना को पुनर्जीवित करता दिखा, जिसने आज़ादी के बाद भारत को एक सूत्र में बांधा था।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए