डिंडौरी में सरदार पटेल जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन: विधायक ने दी एकता की शपथ, बच्चों में दिखा उत्साह

Dindori, MP

देश के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को डिंडौरी में जिला प्रशासन की ओर से ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता और जनजागरण को बढ़ावा देना रहा।

 कार्यक्रम की शुरुआत कलेक्ट्रेट परिसर से हुई, जहां विधायक ओमकार मरकाम, भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम, कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया और सीईओ दिव्यांशु चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। यह दौड़ नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए चंद्र विजय कॉलेज परिसर तक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

बच्चों और युवाओं में दिखा जोश

‘रन फॉर यूनिटी’ में स्कूली बच्चों, कॉलेज विद्यार्थियों, पुलिस कर्मियों, अधिकारी-कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छोटे बच्चों से लेकर युवाओं तक में जोश और देशभक्ति की भावना देखने लायक थी।

कार्यक्रम के समापन स्थल पर सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता और साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

विधायक बोले— मिलकर बनाएँ मजबूत भारत

विधायक ओमकार मरकाम ने कहा कि सरदार पटेल ने जिस समर्पण और दूरदर्शिता से भारत को एक सूत्र में पिरोया, वह आज भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने युवाओं से कहा—

“देश की एकता और विकास के लिए हम सभी को मिलकर काम करना चाहिए। नशे से दूर रहें, अपने लक्ष्य तय करें और जिले व प्रदेश का नाम रोशन करें।”

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा— सरदार पटेल हमारे आदर्श हैं

भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने कहा कि सरदार पटेल ने 562 रियासतों को जोड़कर एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण किया। आज जरूरत है कि हम भी उसी जज्बे से अपने समाज और देश की सेवा करें।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/run-for-unity-organized-on-sardar-patel-jayanti-in-dindori/article-36723

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.