- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- बुलेट में छिपा था रसेल वाइपर: दो घंटे बाइक लेकर घूमा छात्र, सर्विस सेंटर में खुला राज
बुलेट में छिपा था रसेल वाइपर: दो घंटे बाइक लेकर घूमा छात्र, सर्विस सेंटर में खुला राज
Sagar, MP
बीए के छात्र की जान उस वक्त खतरे में पड़ गई, जब उसे पता चला कि वह जिस बुलेट मोटरसाइकिल पर दो घंटे से घूम रहा था, उसकी पेट्रोल टंकी के नीचे ज़हरीला रसेल वाइपर छिपा हुआ था।
यह सनसनीखेज मामला डॉ. हरीसिंह गौर सेंट्रल यूनिवर्सिटी सागर का है, जहां छात्र लकी मंगलवार सुबह अपनी बुलेट से यूनिवर्सिटी पहुंचा था।
लकी ने अपनी बाइक पार्क की और क्लास के लिए चला गया। लौटने पर पार्किंग गार्ड ने बताया कि उसकी बुलेट के आसपास सांप देखा गया है। छात्र ने बाइक को धूप में खड़ा कर उसे हिलाया-डुलाया, लेकिन सांप नजर नहीं आया। यह सोचकर कि शायद वह निकल गया होगा, लकी बाइक लेकर अपने दोस्तों के साथ शहर में घूमने निकल पड़ा।
करीब दो घंटे तक बाइक से शहर में घूमने के बाद वह एक सर्विस सेंटर पहुंचा, जहां बाइक धुलवाने के दौरान मैकेनिक को पेट्रोल टंकी के नीचे सांप की हलचल नजर आई। हड़कंप मच गया। तुरंत स्नेक कैचर अकील खान और उनके बेटे असद खान को बुलाया गया।
दोनों ने मिलकर बाइक की सीट और टंकी को खोलकर बड़ी सावधानी से रसेल वाइपर को पकड़ा। सांप गाड़ी की सीट के नीचे जाकर छिपा हुआ था। गनीमत रही कि इतने लंबे समय तक जहरीला सांप बाइक में मौजूद रहने के बावजूद किसी को नुकसान नहीं पहुंचा।
स्थानीय लोगों ने स्नेक कैचर टीम की सराहना की और छात्र ने राहत की सांस ली। विशेषज्ञों के अनुसार, रसेल वाइपर भारत के सबसे जहरीले सांपों में से एक है, जिसकी एक डंक जानलेवा साबित हो सकता है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए