नौकरी से निकाले जाने से दुखी साईं अकादमी में दो कर्मचारियों ने फिनाइल पीया

BHOPAL, MP

राजधानी भोपाल के रातीबढ़ इलाके में सांई स्पाेर्टस अकादमी में नाैकरी से निकाले गए दो सफाई कर्मियों ने साेमवार सुबह फिनाइल पीकर खुदकुशी का प्रयास किया। फिनाइल पीने वाले महिला और पुरुष दोनों आउट सोर्स कर्मचारी हैं। घटना के बाद दाेनाें को जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले का वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि पांच लोगों को अचानक नौकरी से निकाला गया है। इसी से दुखी होकर उन्होंने यह कदम उठाया है।

दरअसल, मामला रातीबड़ थाना इलाके के गोरेगांव का है। साई स्टेडियम के दो कर्मचारियों नीतू लोट और सुरेश फकीरा ने फिनाइल पी लिया। महिला का फिनाइल पीते हुए वीडियो सामने आया है। एकेडमी के कर्मचारी महिला को लेकर जेपी अस्पताल पहुंचे। महिला कर्मचारी की हालात गंभीर है। जिसके बाद कर्मचारियों ने अकादमी में जमकर हंगामा किया। कर्मचारियों ने प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के पति राजू लोहट ने बताया कि मेरी पत्नी नीतू और मैं दोनों सांई अकादमी में 18 साल से काम कर रहे हैं। हम दोनों सफाई कार्य वहां देख रहे हैं। तीन महीने पहले एक व्यक्ति हमारे पास आया। उसने बताया कि अकादमी में जिस कंपनी को आउट सोर्स कर्मचारियों का ठेका दिया गया था, उसे बदलकर दूसरी कंपनी को ठेका दे दिया गया है। अगर जॉब आगे करना चाहते हैं तो 25-25 हजार रुपए देने होंगे। राजू का कहना है कि तीन महीने तक हमसे कुछ नहीं कहा गया, सोमवार को अचानक हम जाॅब पर पहुंचे तो मुझे-पत्नी और सुरेश फकीरा सहित प्रदीप और गणेश राम को नौकरी से निकाले जाने की सूचना दी। जबकि पहले हमसे कभी पैसों की मांग नहीं की गई। पहली बार पैसा मांगा गया। हमने नहीं दिया तो कार्रवाई की। इससे दुखी होकर मेरी पत्नी और सुरेश ने वाशरूम में जाकर वहां रखा फिनायल पी लिया। पत्नी की हालत नाजुक है। उसे आईसीयू में रखा गया है।

इधर दूसरी तरफ पूरे मामले को लेकर रातीबढ़ थाने के प्रभारी रास बिहारी शर्मा का कहना है कि फिलहाल थाने में घटनाक्रम की सूचना नहीं है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय करेंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Mar 2025 By दैनिक जागरण

नौकरी से निकाले जाने से दुखी साईं अकादमी में दो कर्मचारियों ने फिनाइल पीया

BHOPAL, MP

राजधानी भोपाल के रातीबढ़ इलाके में सांई स्पाेर्टस अकादमी में नाैकरी से निकाले गए दो सफाई कर्मियों ने साेमवार सुबह फिनाइल पीकर खुदकुशी का प्रयास किया। फिनाइल पीने वाले महिला और पुरुष दोनों आउट सोर्स कर्मचारी हैं। घटना के बाद दाेनाें को जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले का वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि पांच लोगों को अचानक नौकरी से निकाला गया है। इसी से दुखी होकर उन्होंने यह कदम उठाया है।

दरअसल, मामला रातीबड़ थाना इलाके के गोरेगांव का है। साई स्टेडियम के दो कर्मचारियों नीतू लोट और सुरेश फकीरा ने फिनाइल पी लिया। महिला का फिनाइल पीते हुए वीडियो सामने आया है। एकेडमी के कर्मचारी महिला को लेकर जेपी अस्पताल पहुंचे। महिला कर्मचारी की हालात गंभीर है। जिसके बाद कर्मचारियों ने अकादमी में जमकर हंगामा किया। कर्मचारियों ने प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के पति राजू लोहट ने बताया कि मेरी पत्नी नीतू और मैं दोनों सांई अकादमी में 18 साल से काम कर रहे हैं। हम दोनों सफाई कार्य वहां देख रहे हैं। तीन महीने पहले एक व्यक्ति हमारे पास आया। उसने बताया कि अकादमी में जिस कंपनी को आउट सोर्स कर्मचारियों का ठेका दिया गया था, उसे बदलकर दूसरी कंपनी को ठेका दे दिया गया है। अगर जॉब आगे करना चाहते हैं तो 25-25 हजार रुपए देने होंगे। राजू का कहना है कि तीन महीने तक हमसे कुछ नहीं कहा गया, सोमवार को अचानक हम जाॅब पर पहुंचे तो मुझे-पत्नी और सुरेश फकीरा सहित प्रदीप और गणेश राम को नौकरी से निकाले जाने की सूचना दी। जबकि पहले हमसे कभी पैसों की मांग नहीं की गई। पहली बार पैसा मांगा गया। हमने नहीं दिया तो कार्रवाई की। इससे दुखी होकर मेरी पत्नी और सुरेश ने वाशरूम में जाकर वहां रखा फिनायल पी लिया। पत्नी की हालत नाजुक है। उसे आईसीयू में रखा गया है।

इधर दूसरी तरफ पूरे मामले को लेकर रातीबढ़ थाने के प्रभारी रास बिहारी शर्मा का कहना है कि फिलहाल थाने में घटनाक्रम की सूचना नहीं है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय करेंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/sadly-two-employees-drank-phenyl-in-sai-academy-saddened-by/article-13429

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.