- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- पावागढ़ यात्रा पर निकले संत की सड़क हादसे में मौत: सोशल मीडिया से हुई पहचान, धार में हुआ हादसा
पावागढ़ यात्रा पर निकले संत की सड़क हादसे में मौत: सोशल मीडिया से हुई पहचान, धार में हुआ हादसा
Dhar, MP
मध्यप्रदेश के धार जिले में शुक्रवार सुबह एक दुखद हादसे में एक साधु की जान चली गई। इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर हातोद गांव के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ।
संत पैदल यात्रा कर पावागढ़ माता के दर्शन के लिए निकले थे। उनकी पहचान तत्काल नहीं हो सकी, लेकिन सोशल मीडिया की मदद से परिजनों तक सूचना पहुंचाई गई।
घटना स्थल पर नहीं मिला कोई पहचान पत्र
हादसे की सूचना राहगीरों द्वारा डायल-100 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अमझेरा अस्पताल भेजा गया। मृतक संत के पास से कोई दस्तावेज या पहचान पत्र नहीं मिला था, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया।
उपसरपंच ने निभाई अहम भूमिका
गांव के उपसरपंच अर्जुन मोहनिया ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए संत की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास किया। उन्होंने संत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया ताकि कोई परिजन या जानकार उन्हें पहचान सके।
होटल से मिली अहम जानकारी
कुछ समय बाद जानकारी मिली कि मृतक संत ने हादसे से पहले रात में भलगावड़ी के पास एक होटल में भोजन किया था। वहां दो संतों ने रुककर रात बिताई थी। उपसरपंच और वसीम काजी ने दूसरे संत को तलाशा और जब उन्हें वीडियो दिखाया गया तो उन्होंने पुष्टि की कि मृतक उनके साथ ही यात्रा पर थे।
बेटे ने वीडियो देखकर की पहचान
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद संत के बेटे ने उन्हें पहचाना और अमझेरा अस्पताल पहुंचकर पुलिस से संपर्क किया। आवश्यक औपचारिकताओं और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पहचान हुई प्यार सिंह के रूप में
मृत संत की पहचान प्यार सिंह पिता तुलसीराम, निवासी ग्राम कोलानी, तहसील महू (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि वे एक कुटिया में तपस्या करते थे और पूर्व में नर्मदा परिक्रमा भी कर चुके थे। इस बार वे पावागढ़ माता के दर्शन के लिए पैदल यात्रा पर निकले थे।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए