- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- नाबालिग का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर सलमान लाला के वीडियो अपलोड, दो गिरफ्तार
नाबालिग का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर सलमान लाला के वीडियो अपलोड, दो गिरफ्तार
इंदौर, MP
सोशल मीडिया के बढ़ते क्रेज और फॉलोअर्स की होड़ ने एक बार फिर साइबर अपराध का नया रूप सामने ला दिया है। इंदौर की क्राइम ब्रांच ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने नाबालिग लड़की के इंस्टाग्राम अकाउंट का पासवर्ड चुराकर कुख्यात गैंगस्टर सलमान लाला के वीडियो अपलोड कर दिए।
जानकारी के अनुसार, आरोपी यह सब फॉलोअर्स बढ़ाने और अकाउंट को वायरल बनाने के लिए कर रहे थे। सलमान लाला के वायरल वीडियो में उसे ‘हीरो’ के रूप में पेश किया गया और इसमें उसके कथित गैंगस्टर जीवन की झलकियां दिखाई गईं। वीडियो के माध्यम से फेक व्यूज और लाइक्स जुटाकर पैसा कमाने की योजना बनाई गई थी।
घटना की शुरुआत तब हुई जब पीड़िता ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर कुछ वीडियो और रील्स देखे, जिन्हें उसने खुद अपलोड नहीं किया था। हैरान होकर उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने तुरंत क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई। जांच में पता चला कि आरोपी पीड़िता के सोशल मीडिया एक्टिविटी को ट्रैक कर रहे थे और पासवर्ड चोरी कर अकाउंट पर कब्जा कर लिया था।
जांच और गिरफ्तारी:
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के नेतृत्व में साइबर सेल ने आईपी एड्रेस ट्रैकिंग और डिजिटल फुटप्रिंट्स की मदद से आरोपी की लोकेशन का पता लगाया। दो दिन की मेहनत के बाद पुलिस ने हनी (22 वर्ष) और आकाश (20 वर्ष) को उनके ठिकानों से गिरफ्तार किया। उनके पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड और हैकिंग से जुड़े ऐप्स बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि सलमान लाला की मौत के बाद वायरल हो रहे कंटेंट का फायदा उठाकर फेक व्यूज और लाइक्स के जरिए पैसा कमाने की फिराक में थे। पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह मामला सोशल मीडिया पर सुरक्षा और साइबर जागरूकता के महत्व को उजागर करता है। विशेषज्ञों का कहना है कि नाबालिगों और कमजोर वर्गों के सोशल मीडिया अकाउंट्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए और कड़े नियम अपनाने की आवश्यकता है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए