- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- तन पर सलवार सूट और मन में बसा चोर…उज्जैन में लड़कियों के कपड़े पहन लूटने पहुंचे ATM
तन पर सलवार सूट और मन में बसा चोर…उज्जैन में लड़कियों के कपड़े पहन लूटने पहुंचे ATM
Ujjain, MP
मध्यप्रदेश के उज्जैन से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दो युवकों ने लड़कियों के कपड़े पहनकर एटीएम तोड़ने की कोशिश की। हालांकि, उनकी प्लानिंग काम नहीं आई।
हाथ में स्प्रे, मुंह पर नकाब और शरीर पर लड़कियों के कपड़े, कुछ ऐसी ही तैयारी कर दो बदमाश चिमनगंज थाना क्षेत्र स्थित फजलपुरा के बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम से रुपये चुराने पहुंचे थे। लगता है जैसे इन बदमाशों ने एटीएम की रेकी कर रखी थी। यही कारण था कि यह जल्द से जल्द एटीएम को काटकर रुपये ले जाना चाहते थे। लेकिन अचानक एटीएम का सायरन बज गया और दोनों बदमाशों को यहां से भागना पड़ा।
चिमनगंज थाना प्रभारी हितेश पाटिल ने बताया कि फजलपुरा स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम को नुकसान पहुंचाकर एटीएम में रखी नकदी राशि चुराने के लिए शुक्रवार सुबह 4:15 बजे दो
बदमाश ऑटो से एटीएम के पास पहुंचे थे। जहां पर दोनों बदमाशों ने एटीएम में घुसने के बाद यहां की शटर लगाई और कैमरे पर भी स्प्रे कर दिया।
बदमाश चोरी की वारदात में सफल हो जाते हैं। लेकिन इसके पहले ही सायरन बज गया और एक फोन बैंक के मैनेजर शुभम जोशी के पास पहुंचा। सायरन बजाने के पांच मिनट बाद ही पुलिस तुरंत यहां पहुंच गई थी। लेकिन तब तक दोनों बदमाश भाग गए थे।
बदमाशों के साथ ऑटो चालक का लगाया जा रहा सुराग
इस मामले में एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि घटना के सीसीटीवी फुटेज खंगाल जा रहे हैं, जिसमें एटीएम को नुकसान पहुंचा कर रुपये निकालने का प्रयास करने वाले बदमाश लड़कियों के कपड़े में नजर आ रहे हैं। साथ ही उनके हाथों में स्प्रे भी है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से हम बदमाशों का पता लगाने में जुटे हैं। साथ ही ऑटो चालक का पता भी लगाया जा रहा है।
एफएसएल टीम भी कर रही जांच
बताया जाता है कि मामले में एफएसएल टीम भी जांच करने में जुटी हुई है, जो की अपने तरीके से जांच कर रही है। एफएसएल टीम और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पूरे मामले की जांच कर रही है, जिससे कि इन बदमाशों को पकड़ा जा सके।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए