ग्वालियर हाईकोर्ट में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर सपा का ऐलान, शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेगी पार्टी

BHOPAL, MP

भोपाल स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में सोमवार को आयोजित एक विशेष प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी नेताओं ने ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाए जाने को लेकर कुछ वर्गों द्वारा किए जा रहे विरोध की कड़ी आलोचना की। उन्होंने ऐलान किया कि समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश, ग्वालियर में शांतिपूर्ण लेकिन सशक्त विरोध प्रदर्शन करने जा रही है।

पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया कि संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. अंबेडकर का अपमान किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। पार्टी नेताओं का कहना है कि ग्वालियर उच्च न्यायालय परिसर में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पिछले लगभग एक महीने से रखी गई है, लेकिन अब तक उसे विधिवत स्थापित नहीं किया गया है, जो न सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि यह सरकार की संवैधानिक मूल्यों के प्रति उदासीनता को भी दर्शाता है।

समाजवादी पार्टी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी बार-बार डॉ. अंबेडकर का अपमान करती आई है और अब इस मसले पर भी सरकार की चुप्पी यह साबित करती है कि वह बाबा साहब के विचारों को लेकर गंभीर नहीं है।

पार्टी ने घोषणा की है कि अगर सरकार ने शीघ्र ही डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को स्थापित नहीं किया, तो समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर संसद तक इस मुद्दे को लेकर आंदोलन करेगी। इसके साथ ही पार्टी ने यह भी मांग रखी कि डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाएं प्रदेश के सभी जिला न्यायालय परिसरों और सभी कलेक्टर कार्यालयों में अनिवार्य रूप से स्थापित की जाएं।

पार्टी नेताओं ने संविधान व सामाजिक न्याय में विश्वास रखने वाले सभी संगठनों और नागरिकों से इस शांतिपूर्ण आंदोलन में सहभागिता की अपील की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 May 2025 By दैनिक जागरण

ग्वालियर हाईकोर्ट में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर सपा का ऐलान, शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेगी पार्टी

BHOPAL, MP

पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया कि संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. अंबेडकर का अपमान किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। पार्टी नेताओं का कहना है कि ग्वालियर उच्च न्यायालय परिसर में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पिछले लगभग एक महीने से रखी गई है, लेकिन अब तक उसे विधिवत स्थापित नहीं किया गया है, जो न सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि यह सरकार की संवैधानिक मूल्यों के प्रति उदासीनता को भी दर्शाता है।

समाजवादी पार्टी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी बार-बार डॉ. अंबेडकर का अपमान करती आई है और अब इस मसले पर भी सरकार की चुप्पी यह साबित करती है कि वह बाबा साहब के विचारों को लेकर गंभीर नहीं है।

पार्टी ने घोषणा की है कि अगर सरकार ने शीघ्र ही डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को स्थापित नहीं किया, तो समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर संसद तक इस मुद्दे को लेकर आंदोलन करेगी। इसके साथ ही पार्टी ने यह भी मांग रखी कि डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाएं प्रदेश के सभी जिला न्यायालय परिसरों और सभी कलेक्टर कार्यालयों में अनिवार्य रूप से स्थापित की जाएं।

पार्टी नेताओं ने संविधान व सामाजिक न्याय में विश्वास रखने वाले सभी संगठनों और नागरिकों से इस शांतिपूर्ण आंदोलन में सहभागिता की अपील की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/samajwadi-party-will-announce-peaceful-protests-to-install-dr-ambedkars/article-22558

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.