रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पति- पत्नी को कुचलाः पत्नी की मौत, पति गंभीर

BHIND, MP

मध्य प्रदेश  के भिंड में शुक्रवार देर शाम मेहगांव-अमायन मार्ग पर कनाथर गांव के पास एक तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। और पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया।

जानकारी के अनुसार, कनाथर गांव निवासी प्रहलाद सिंह कुशवाह अपनी पत्नी मानोबाई के साथ बाइक पर बैठ कर अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। जैसे ही वे कनाथर गांव से बाहर निकले, तभी अमायन की ओर से तेज रफ्तार से आ रही रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बाइक से टकरा गई। घटना में प्रहलाद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं उनकी पत्नी मानोबाई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके के भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है। और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं परिजनों ने सड़क पर शव रखकर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग कर कलेक्टर को मौके पर बुलाने की बात कही। घटना की जानकारी मिलते ही अमायन थाना प्रभारी वैभव तोमर और एसडीओपी संजय कोच्छा मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने परिजनों को समझाइए देने का प्रयास किया। हालांकि, पांच घंटे बीत जाने के बाद भी परिजन जाम को नहीं खोल रहे थे और कलेक्टर को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। फिलहाल मामला थोड़ा शांत है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Mar 2025 By दैनिक जागरण

रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पति- पत्नी को कुचलाः पत्नी की मौत, पति गंभीर

BHIND, MP

मध्य प्रदेश  के भिंड में शुक्रवार देर शाम मेहगांव-अमायन मार्ग पर कनाथर गांव के पास एक तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। और पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया।

जानकारी के अनुसार, कनाथर गांव निवासी प्रहलाद सिंह कुशवाह अपनी पत्नी मानोबाई के साथ बाइक पर बैठ कर अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। जैसे ही वे कनाथर गांव से बाहर निकले, तभी अमायन की ओर से तेज रफ्तार से आ रही रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बाइक से टकरा गई। घटना में प्रहलाद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं उनकी पत्नी मानोबाई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके के भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है। और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं परिजनों ने सड़क पर शव रखकर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग कर कलेक्टर को मौके पर बुलाने की बात कही। घटना की जानकारी मिलते ही अमायन थाना प्रभारी वैभव तोमर और एसडीओपी संजय कोच्छा मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने परिजनों को समझाइए देने का प्रयास किया। हालांकि, पांच घंटे बीत जाने के बाद भी परिजन जाम को नहीं खोल रहे थे और कलेक्टर को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। फिलहाल मामला थोड़ा शांत है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/sand-filled-tractor-trolley-crushed-husband-and-wife-wife-dies-husband-gambhir/article-13097

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.