- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- कामदा एकादशी पर खुले बाबा महाकाल के त्रिनेत्र, दूध, दही, घी और फलों के रस से हुआ अभिषेक
कामदा एकादशी पर खुले बाबा महाकाल के त्रिनेत्र, दूध, दही, घी और फलों के रस से हुआ अभिषेक
Ujjain, MP
शुक्ल पक्ष की कामदा एकादशी तिथि पर बाबा के मस्तक पर चंदन के त्रिपुंड से शृंगारित करते हुए गुलाब के फूलों की माला भी धारण करवाई गई। बड़ी संख्या में भक्तों ने आज बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए
कामदा एकादशी पर खुले बाबा महाकाल के त्रिनेत्र, दूध, दही, घी और फलों के रस से हुआ अभिषेक
Ujjain, MP
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज मंगलवार को शुक्ल पक्ष की कामदा एकादशी तिथि पर मंगलवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुले। पंडे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजनकर भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया। दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बना पंचामृत अर्पित किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और रुद्राक्ष और नोट की माला धारण करवाई गई।
