सरेंडर करने पहुंचा सौरभ कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार, वकील ने गिरफ्तारी को बताया अवैध, लोकायुक्त परिसर में बंटी मिठाई

BHOPAL, MP

55 किलो गोल्ड और 10 करोड़ कैश कांड में फरार चल रहे आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को लोकायुक्त पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। सौरभ को आज कोर्ट ने पेश होने के लिए कहा था। सौरभ के वकील ने इस गिरफ्तारी को अवैध बताया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट से बाहर गिरफ्तारी हुई है। इसके लिए आवेदन लगा रहे हैं। सौरभ के गिरफ्तार होते ही लोकोक्त परिसर में मिठाई बांटी गई।

सौरभ शर्मा के वकील ने दी गिरफ्तारी की जानकारी

सौरभ शर्मा के वकील राकेश पराशर ने कहा, “कल 27 तारीख को सौरभ शर्मा को कोर्ट में हाजिर किया था। क्योंकि लोकायुक्त की डायरी नहीं आई थी, इसलिए न्यायालय ने आज उसे उपस्थित होने के लिए कहा था। हम आज कोर्ट आ गए थे। सौरभ शर्मा कोट आ रहे थे, लेकिन कोर्ट के क्षेत्र से बाहर ही लोकायुक्त पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।”

गिरफ्तारी को बताया अवैध

सौरभ के वकील ने इस गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए कहा कि हम कोर्ट में आवेदन लगा रहे हैं। अभी या फिर 24 घंटे के भीतर मेडिकल कराने के बाद उसे उपस्थित होना था। लोकायुक्त ने कोर्ट की अवमानना की है। वकील ने आगे कहा कि सौरभ शर्मा की जान को शुरू से ही खतरा है। हमने उसकी सुरक्षा के लिए कोर्ट से गुहार लगाई है।

कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराने की मांग

वकील राकेश पराशर ने मांग की है कि पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी की जाए। उसकी तीन कॉपी कराई जाए, जिसमें से एक पुलिस, दूसरी सौरभ और तीसरी कोर्ट में पेश की जाए। साथ ही उसका निरंतर मेडिकल कराया जाए।

18 दिसंबर को लोकायुक्त की रेड, IT ने बरामद किया था सोना और कैश

गौरतलब है कि 18 दिसंबर को लोकायुक्त ने राजधानी भोपाल में सौरभ शर्मा के घर छापामार कार्रवाई की थी। वहीं 19 दिसंबर को मेंडोरी गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को खाली प्लॉट पर खड़ी एक लावारिस क्रिस्टा गाड़ी के होने की सूचना दी थी। जिसमें 6 से 7 बैग रखे हुए थे।

52 किलो सोना और 10 करोड़ कैश मिलने के बाद शुरू हुई जांच

कैश का अंदेशा होने की वजह से आयकर विभाग को सूचित किया गया था। जिसके बाद IT की टीम ने कांच तोड़कर अंदर से बैग बाहर निकला, जिसमें 52 किलो सोना और 10 करोड़ रुपये कैश बरामद किया गया था। जिसके बाद से लोकायुक्त के बाद ED और IT भी सक्रिय हो गई।

27 दिसंबर को ED ने कई ठिकानों पर मारा छापा

27 दिसंबर को जांच एजेंसियों ने सौरभ शर्मा के रिश्तेदारों और सहयोगियों के भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर स्थित आवास में जांच एजेंसियों ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान अलग-अलग ठिकानों पर सर्चिंग के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए।

6 करोड़ से ज्यादा की FD बरामद

सौरभ के सहयोगी चेतन सिंह गौर के नाम पर 6 करोड़ रुपये से अधिक की FD मिली है। परिवार के सदस्यों और कंपनियों के नाम पर 4 करोड़ रुपये से अधिक का बैंक बैलेंस भी मिला है। 23 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति से संबंधित दस्तावेज पाए गए और उन्हें जब्त कर लिया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jan 2025 By दैनिक जागरण

सरेंडर करने पहुंचा सौरभ कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार, वकील ने गिरफ्तारी को बताया अवैध, लोकायुक्त परिसर में बंटी मिठाई

BHOPAL, MP

55 किलो गोल्ड और 10 करोड़ कैश कांड में फरार चल रहे आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को लोकायुक्त पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। सौरभ को आज कोर्ट ने पेश होने के लिए कहा था। सौरभ के वकील ने इस गिरफ्तारी को अवैध बताया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट से बाहर गिरफ्तारी हुई है। इसके लिए आवेदन लगा रहे हैं। सौरभ के गिरफ्तार होते ही लोकोक्त परिसर में मिठाई बांटी गई।

सौरभ शर्मा के वकील ने दी गिरफ्तारी की जानकारी

सौरभ शर्मा के वकील राकेश पराशर ने कहा, “कल 27 तारीख को सौरभ शर्मा को कोर्ट में हाजिर किया था। क्योंकि लोकायुक्त की डायरी नहीं आई थी, इसलिए न्यायालय ने आज उसे उपस्थित होने के लिए कहा था। हम आज कोर्ट आ गए थे। सौरभ शर्मा कोट आ रहे थे, लेकिन कोर्ट के क्षेत्र से बाहर ही लोकायुक्त पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।”

गिरफ्तारी को बताया अवैध

सौरभ के वकील ने इस गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए कहा कि हम कोर्ट में आवेदन लगा रहे हैं। अभी या फिर 24 घंटे के भीतर मेडिकल कराने के बाद उसे उपस्थित होना था। लोकायुक्त ने कोर्ट की अवमानना की है। वकील ने आगे कहा कि सौरभ शर्मा की जान को शुरू से ही खतरा है। हमने उसकी सुरक्षा के लिए कोर्ट से गुहार लगाई है।

कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराने की मांग

वकील राकेश पराशर ने मांग की है कि पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी की जाए। उसकी तीन कॉपी कराई जाए, जिसमें से एक पुलिस, दूसरी सौरभ और तीसरी कोर्ट में पेश की जाए। साथ ही उसका निरंतर मेडिकल कराया जाए।

18 दिसंबर को लोकायुक्त की रेड, IT ने बरामद किया था सोना और कैश

गौरतलब है कि 18 दिसंबर को लोकायुक्त ने राजधानी भोपाल में सौरभ शर्मा के घर छापामार कार्रवाई की थी। वहीं 19 दिसंबर को मेंडोरी गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को खाली प्लॉट पर खड़ी एक लावारिस क्रिस्टा गाड़ी के होने की सूचना दी थी। जिसमें 6 से 7 बैग रखे हुए थे।

52 किलो सोना और 10 करोड़ कैश मिलने के बाद शुरू हुई जांच

कैश का अंदेशा होने की वजह से आयकर विभाग को सूचित किया गया था। जिसके बाद IT की टीम ने कांच तोड़कर अंदर से बैग बाहर निकला, जिसमें 52 किलो सोना और 10 करोड़ रुपये कैश बरामद किया गया था। जिसके बाद से लोकायुक्त के बाद ED और IT भी सक्रिय हो गई।

27 दिसंबर को ED ने कई ठिकानों पर मारा छापा

27 दिसंबर को जांच एजेंसियों ने सौरभ शर्मा के रिश्तेदारों और सहयोगियों के भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर स्थित आवास में जांच एजेंसियों ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान अलग-अलग ठिकानों पर सर्चिंग के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए।

6 करोड़ से ज्यादा की FD बरामद

सौरभ के सहयोगी चेतन सिंह गौर के नाम पर 6 करोड़ रुपये से अधिक की FD मिली है। परिवार के सदस्यों और कंपनियों के नाम पर 4 करोड़ रुपये से अधिक का बैंक बैलेंस भी मिला है। 23 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति से संबंधित दस्तावेज पाए गए और उन्हें जब्त कर लिया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/saurabh-reached-to-surrender-the-lawyer-arrested-from-outside-the/article-8755

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.