सौरभ शर्मा और उसका सहयोगी चेतन गौर 7 दिन की लोकायुक्त रिमांड पर, 4 फरवरी तक होगी पूछताछ

BHOPAL, MP

आरटीओ का पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा के साथ-साथ चेतन गौर को भोपाल की स्पेशल कोर्ट ने 4 फरवरी तक लोकायुक्त की रिमांड में भेज दिया.

लोकायुक्त पुलिस ने अटूट संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किए गए सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन गौर को देर शाम भोपाल जिला कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट में पेशी के बाद विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण ने सौरभ शर्मा और चेतन गौर को 7 दिन की रिमांड पर भेज दिया. सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन गौर को 4 फरवरी तक लोकायुक्त पुलिस की रिमांड में सौंप दिया. बता दें कि आरटीओ के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा को सरेंडर से पहले लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था.

लोकायुक्त पुलिस को मिली 7 दिन की रिमांड

राजधानी भोपाल में मंगलवार को जिला न्यायालय में पूरे दिन चले सौरभ शर्मा प्रकरण में देर शाम विशेष न्यायाधीश रामप्रकाश मिश्रा की अदालत में सुनवाई हुई. इस दौरान भोपाल लोकायुक्त पुलिस द्वारा सौरभ शर्मा और उसके करीबी चेतन गौर का मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. काफी देर चली बहस के बाद लोकायुक्त पुलिस द्वारा दोनों की 7 दिन की रिमांड की मांग की गई थी. विशेष न्यायाधीश ने इस मामले में 4 फरवरी तक लोकायुक्त पुलिस को इन दोनों को रिमांड पर सौंप दिया है.

करोड़ों के सोने और कैश मिलने के मामले में गिरफ्तारी

आरटीओ का पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा के साथ-साथ चेतन गौर की गाड़ी में भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र में एक इनोवा गाड़ी में 52 किलो सोना और करोड़ों का कैश कैश बरामद हुआ था. इनोवा गाड़ी चेतन गौर के नाम पर थी और चेतन गौर सौरभ शर्मा का सबसे करीबी आदमी बताया गया है. जिसे पूर्व में लोकायुक्त ने पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था लेकिन वह पूछताछ के लिए लोकायुक्त के सामने उपस्थित नहीं हुआ था.

40 दिन बाद सौरभ शर्मा गिरफ्तार

लोकायुक्त पुलिस ने 40 दिन बाद काली कमाई के कुबेर सौरभ शर्मा को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि सोमवार को सौरभ के वकील राकेश पराशर ने कोर्ट में उसके सरेंडर का आवेदन दिया था. जिसमें दावा किया गया कि सौरभ उनके साथ मौजूद था. कोर्ट ने मंगलवार को 11 बजे का समय तय किया था. लेकिन कोर्ट में सरेंडर करने से पहले ही लोकायुक्त पुलिस ने सौरभ को कोर्ट बाहर से गिरफ्तार कर लिया था और इसके बाद उसे सीधे लोकायुक्त कार्यालय ले जाया गया था.

कोर्ट ने 4 फरवरी तक दी रिमांड

सौरभ शर्मा के वकील राकेश पाराशर ने बताया कि "लोकायुक्त पुलिस द्वारा दोनों की 7 दिन की डिमांड की मांग की गई थी, विशेष न्यायाधीश द्वारा इस पूरे मामले में 4 फरवरी तक लोकायुक्त पुलिस को इन दोनों को पुलिस रिमांड पर दे दिया है. इस पूरी कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग करने की बात की थी. इसके साथ ही उनका सुरक्षा प्रदान करने की बात कही गई थी और परिवार को भी सुरक्षा प्रदान करने की बात कही गई थी. इसके साथ ही इस पूरे मामले में लगातार मेडिकल रिपोर्ट करने की मांग की गई थी उन सभी शर्तों को न्यायालय द्वारा मान लिया गया है."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jan 2025 By दैनिक जागरण

सौरभ शर्मा और उसका सहयोगी चेतन गौर 7 दिन की लोकायुक्त रिमांड पर, 4 फरवरी तक होगी पूछताछ

BHOPAL, MP

लोकायुक्त पुलिस ने अटूट संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किए गए सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन गौर को देर शाम भोपाल जिला कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट में पेशी के बाद विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण ने सौरभ शर्मा और चेतन गौर को 7 दिन की रिमांड पर भेज दिया. सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन गौर को 4 फरवरी तक लोकायुक्त पुलिस की रिमांड में सौंप दिया. बता दें कि आरटीओ के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा को सरेंडर से पहले लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था.

लोकायुक्त पुलिस को मिली 7 दिन की रिमांड

राजधानी भोपाल में मंगलवार को जिला न्यायालय में पूरे दिन चले सौरभ शर्मा प्रकरण में देर शाम विशेष न्यायाधीश रामप्रकाश मिश्रा की अदालत में सुनवाई हुई. इस दौरान भोपाल लोकायुक्त पुलिस द्वारा सौरभ शर्मा और उसके करीबी चेतन गौर का मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. काफी देर चली बहस के बाद लोकायुक्त पुलिस द्वारा दोनों की 7 दिन की रिमांड की मांग की गई थी. विशेष न्यायाधीश ने इस मामले में 4 फरवरी तक लोकायुक्त पुलिस को इन दोनों को रिमांड पर सौंप दिया है.

करोड़ों के सोने और कैश मिलने के मामले में गिरफ्तारी

आरटीओ का पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा के साथ-साथ चेतन गौर की गाड़ी में भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र में एक इनोवा गाड़ी में 52 किलो सोना और करोड़ों का कैश कैश बरामद हुआ था. इनोवा गाड़ी चेतन गौर के नाम पर थी और चेतन गौर सौरभ शर्मा का सबसे करीबी आदमी बताया गया है. जिसे पूर्व में लोकायुक्त ने पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था लेकिन वह पूछताछ के लिए लोकायुक्त के सामने उपस्थित नहीं हुआ था.

40 दिन बाद सौरभ शर्मा गिरफ्तार

लोकायुक्त पुलिस ने 40 दिन बाद काली कमाई के कुबेर सौरभ शर्मा को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि सोमवार को सौरभ के वकील राकेश पराशर ने कोर्ट में उसके सरेंडर का आवेदन दिया था. जिसमें दावा किया गया कि सौरभ उनके साथ मौजूद था. कोर्ट ने मंगलवार को 11 बजे का समय तय किया था. लेकिन कोर्ट में सरेंडर करने से पहले ही लोकायुक्त पुलिस ने सौरभ को कोर्ट बाहर से गिरफ्तार कर लिया था और इसके बाद उसे सीधे लोकायुक्त कार्यालय ले जाया गया था.

कोर्ट ने 4 फरवरी तक दी रिमांड

सौरभ शर्मा के वकील राकेश पाराशर ने बताया कि "लोकायुक्त पुलिस द्वारा दोनों की 7 दिन की डिमांड की मांग की गई थी, विशेष न्यायाधीश द्वारा इस पूरे मामले में 4 फरवरी तक लोकायुक्त पुलिस को इन दोनों को पुलिस रिमांड पर दे दिया है. इस पूरी कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग करने की बात की थी. इसके साथ ही उनका सुरक्षा प्रदान करने की बात कही गई थी और परिवार को भी सुरक्षा प्रदान करने की बात कही गई थी. इसके साथ ही इस पूरे मामले में लगातार मेडिकल रिपोर्ट करने की मांग की गई थी उन सभी शर्तों को न्यायालय द्वारा मान लिया गया है."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/saurabh-sharma-and-his-associate-chetan-gaur-will-be-questioned/article-8797

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.