- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- 2 मार्च को भोपाल में ग्रीन मैराथनः रेडियो मिर्ची और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की अनोखी पहल
2 मार्च को भोपाल में ग्रीन मैराथनः रेडियो मिर्ची और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की अनोखी पहल
Bhopal, MP
शहर का सबसे लोकप्रिय रेडियो चैनल रेडियो मिर्ची, लेकर आ रहा है 2 मार्च 2025 को भोपाल में ग्रीन मैराथन.... ग्रीन मैराथन एक अनोखी दौड़ है, जो न सिर्फ फिटनेस को बढ़ावा देती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देती है।
भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से आयोजित यह मैराथन भारत की सबसे बड़ी और अनूठी रनिंग इवेंट्स में से एक है, जो सस्ट्रेनेबिलिटी (पर्यावरण संतुलन और हरित जीवनशैली) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।
आज बढ़ती आबादी, वनों की कटाई और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन के कारण पर्यावरण पर गहरा असर पड़ रहा है। इसे रोकने के लिए हमें जागरूक होने और जिम्मेदारी से कदम उठाने की आवश्यकता है।
SBI ग्रीन मैराथन इसी सोच को आगे बढ़ाने के लिए एक पहल है, ताकि लोग स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दें।
5, 10 ओर 21 किमी की होगी मैराथन
ये AIMS प्रमाणित मैराथन 5KM, 10KM और 21KM की श्रेणियों में होगी। और इसमें सस्टेनेबिलिटी को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रबंध किए जाएँगे।

रनर्स को मिलेंगे बिब्स, ताकि मिट्टी में उगेंगे पौधे
सभी धावकों को ऑर्गेनिक टी-शर्ट्स प्रदान की जाएंगी। 5KM रनर्स को प्लांटेबल (बोने योग्य) बिब्स दिए जाएंगे, जिन्हें मिट्टी में लगाने पर पौधे उगेंगे। कचरा प्रबंधन एजेंसी पूरे शहर में कचरा एकत्र कर उसका पुनर्चक्रण (रिसाइक्लिंग) सुनिश्चित करेगी, और इसकी रिपोर्ट सार्वजनिक रूप से ऑडिट की जाएगी। प्लास्टिक का न्यूनतम उपयोग किया जाएगा और पानी और एनर्जी ड्रिंक्स के लिए पेपर कप का प्रयोग किया जाएगा।
सभी धावकों के लिए गर्म नाश्ते की व्यावस्था होगी, जो गन्ने और बांस से बने बायो डिग्रेडेबल प्लेट्स में परोसा जाएगा। साथ ही एक्सपो में प्लास्टिक बैग की बजाय कपड़े के थैले का उपयोग किया जाएगा।
SBI ग्रीन मैराथन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है- प्रकृति के प्रति, समाज के प्रति और खुद के स्वास्थ्य के प्रति। रेडियो मिर्ची, देश के सबसे बड़े रेडियो स्टेशन के रूप में, पर्यावरण और समाज की बेहतरी के लिए प्रतिबद्ध है। इस पहल के माध्यम से हम सभी को एक हरित और स्वस्थ भविष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए