- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- स्कूली बस अनियंत्रित होकर पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक की लापरवाही से हुआ हादसा
स्कूली बस अनियंत्रित होकर पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक की लापरवाही से हुआ हादसा
Burhanpur, MP
मध्य प्रदेश के नेपानगर में निजी स्कूली बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। जिसमें सवार 10 से अधिक बच्चे घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की सहायता से नेपानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए लाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, नेपानगर के एक निजी स्कूल की बस पलासुर नेपानगर सड़क मार्ग पर तेज रफ्तार से चलने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिसमें सवार स्कूली बच्चों को चोटें आईं। ग्रामीणों की सहायता से बच्चों को बस से बाहर निकाल कर अस्पताल तक पहुंचाया गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन के कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंचे।
घायल बच्चों ने बताया कि, बस का ड्राइवर लापरवाही पूर्वक और तेज गति से बस चल रहा था। जिसे बार-बार मना करने के बाद भी उसके द्वारा स्पीड कम नहीं की गई। जिसके कारण पलासुर के पास बस पलट गई। हालांकि पूरे मामले में अभी तक स्कूल प्रबंधन का कोई अधिकारी सामने आकर जानकारी देने से बचता आ रहा है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए