मंदसौर में स्कूल बस पलटी, 35 बच्चों में मची अफरा-तफरी — 8 घायल

Mandsaur, MP

शनिवार दोपहर मंदसौर जिले के लदुसा गांव के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब श्री साई पब्लिक स्कूल की एक बस, जिसमें करीब 35 बच्चे सवार थे, अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में 8 बच्चों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

कैसे हुआ हादसा?

बस दलौदा स्थित स्कूल की ओर जा रही थी, और बच्चों को डिगाव, पिंडा, बाबरेचा सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों से लेकर आ रही थी। लदुसा गांव के पास बारिश से कीचड़ भरे कच्चे रास्ते पर बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। दुर्घटना इतनी अचानक हुई कि बच्चों में चीख-पुकार मच गई।

प्रशासन मौके पर, जेसीबी से किया गया रेस्क्यू

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम तेजी से मौके पर पहुंची। जेसीबी की मदद से पलटी हुई बस को सीधा किया गया।

ड्राइवर हिरासत में

दलौदा थाना प्रभारी मनोज गर्ग ने बताया कि बस चालक राहुल सिंह को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। हादसे की पूरी जांच की जा रही है।

राहत की बात

सभी घायल बच्चों को धुंधड़का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मंदसौर में स्कूल बस पलटी, 35 बच्चों में मची अफरा-तफरी — 8 घायल

Mandsaur, MP

हादसे में 8 बच्चों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

कैसे हुआ हादसा?

बस दलौदा स्थित स्कूल की ओर जा रही थी, और बच्चों को डिगाव, पिंडा, बाबरेचा सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों से लेकर आ रही थी। लदुसा गांव के पास बारिश से कीचड़ भरे कच्चे रास्ते पर बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। दुर्घटना इतनी अचानक हुई कि बच्चों में चीख-पुकार मच गई।

प्रशासन मौके पर, जेसीबी से किया गया रेस्क्यू

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम तेजी से मौके पर पहुंची। जेसीबी की मदद से पलटी हुई बस को सीधा किया गया।

ड्राइवर हिरासत में

दलौदा थाना प्रभारी मनोज गर्ग ने बताया कि बस चालक राहुल सिंह को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। हादसे की पूरी जांच की जा रही है।

राहत की बात

सभी घायल बच्चों को धुंधड़का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/school-bus-overturned-in-mandsaur-there-was-chaos-in-35/article-28163

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.