लंच ब्रेक में पहाड़ी पर ले गए दोस्त, गैंगरेप के बाद बनाया वीडियो तो स्कूली छात्रा ने दी जान

Damoh, MP

दमोह में एक नाबालिग छात्रा के साथ उनके सहकर्मियों ने दुष्कर्म किया है। साथ ही वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगे। नाबालिग छात्रा ने इसके बाद खुदकुशी कर ली है। घटना के बाद मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। आरोपी भी नाबालिग हैं। उनमें से दो लोगों पर केस दर्ज हुआ है।

सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 11वीं कक्षा की एक छात्रा घर में फांसी के फंदे पर झूल गई। घटना के बाद मामला उजागर हुआ कि स्कूल के ही 4 साथी छात्रों ने उसका दैहिक शोषण किया और करतूत का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। छात्र उसके साथ पढ़ते थे। इस कारण उसे घुमाने के बहाने पास की पहाड़ी पर ले गए थे। मामला दमोह जिले के पथरिया तहसील का है।

चार दोस्तों ने किया था गैंगरेप

पथरिया थाना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार क्षेत्र की हायर सेकंडरी स्कूल की एक छात्रा ने दो दिन पहले घर में फांसी लगा ली थी। पिता ने पुलिस में शिकायत करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है। नाबालिग छात्रा के साथ उसके ही चार सहपाठियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पिता का आरोप है कि छात्रों ने उसका अश्लील वीडियो बनाया था और उसे ब्लैकमेल कर रहे थे, जिससे तनाव और ग्लानि के चलते उनकी बेटी ने जान दे दी।

पहाड़ी पर घुमाने के बहाने ले गए थे दो छात्र

मृतक छात्रा के पिता ने बताया कि गुरूवार को उनकी बेटी स्कूल नहीं गई थी। वह दो दिन से गुमसुम थी। उसकी मां से पूछा तो उन्होंने उसके साथ हुई ज्यादगी की दास्तां सुनाई तो पिता के होश उड़ गए। पुलिस के अनुसार पिता ने बताया कि सोमवार को छात्रा के साथ पढ़ने वाले दो छात्र उसे पास की पहाड़ी पर घुमाने का झांसा देकर ले गए थे, वहां पहले से दो और छात्र मौजूद थे। इन चारों वे उनकी बिटिया के साथ जबरन गलत काम किया और मोबाइल में वीडियो भी बना लिया।

पिता ने बेटे को आरोपी छात्रों के पास भेजा तो मुकर गए

फरियादी पिता ने पुलिस को जो बयान दिए हैं, उसमें घटना और अश्लील वीडियो बनाने की बात सामने आने के बाद उन्होंने अपने बेटे को आरोपी छात्र के घर भेजा था। आरोपी छात्र किसी भी तरह का अश्लील वीडियो बनाने या बलैकमेलिंग से इंकार कर रहे थे। पिता मामले में पुलिस में शिकायत करने जा रहे थे, इसी दौरान उनके घर कुछ मेहमान आ गए, इस कारण वे लेट हो गए और इसी बीच बेटी ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी।

दो आरोपी छात्र गिरफ्तार, दोनों नाबालिग

पथरिया थाना टीआई एसके बेगी ने स्थानीय मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में पिता की शिकायत के बाद दो छात्रों पर पास्को एक्ट के तहत नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दोनों को हिरासत में लिया गया है। जांच चल रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Dec 2024 By दैनिक जागरण

लंच ब्रेक में पहाड़ी पर ले गए दोस्त, गैंगरेप के बाद बनाया वीडियो तो स्कूली छात्रा ने दी जान

Damoh, MP

सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 11वीं कक्षा की एक छात्रा घर में फांसी के फंदे पर झूल गई। घटना के बाद मामला उजागर हुआ कि स्कूल के ही 4 साथी छात्रों ने उसका दैहिक शोषण किया और करतूत का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। छात्र उसके साथ पढ़ते थे। इस कारण उसे घुमाने के बहाने पास की पहाड़ी पर ले गए थे। मामला दमोह जिले के पथरिया तहसील का है।

चार दोस्तों ने किया था गैंगरेप

पथरिया थाना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार क्षेत्र की हायर सेकंडरी स्कूल की एक छात्रा ने दो दिन पहले घर में फांसी लगा ली थी। पिता ने पुलिस में शिकायत करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है। नाबालिग छात्रा के साथ उसके ही चार सहपाठियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पिता का आरोप है कि छात्रों ने उसका अश्लील वीडियो बनाया था और उसे ब्लैकमेल कर रहे थे, जिससे तनाव और ग्लानि के चलते उनकी बेटी ने जान दे दी।

पहाड़ी पर घुमाने के बहाने ले गए थे दो छात्र

मृतक छात्रा के पिता ने बताया कि गुरूवार को उनकी बेटी स्कूल नहीं गई थी। वह दो दिन से गुमसुम थी। उसकी मां से पूछा तो उन्होंने उसके साथ हुई ज्यादगी की दास्तां सुनाई तो पिता के होश उड़ गए। पुलिस के अनुसार पिता ने बताया कि सोमवार को छात्रा के साथ पढ़ने वाले दो छात्र उसे पास की पहाड़ी पर घुमाने का झांसा देकर ले गए थे, वहां पहले से दो और छात्र मौजूद थे। इन चारों वे उनकी बिटिया के साथ जबरन गलत काम किया और मोबाइल में वीडियो भी बना लिया।

पिता ने बेटे को आरोपी छात्रों के पास भेजा तो मुकर गए

फरियादी पिता ने पुलिस को जो बयान दिए हैं, उसमें घटना और अश्लील वीडियो बनाने की बात सामने आने के बाद उन्होंने अपने बेटे को आरोपी छात्र के घर भेजा था। आरोपी छात्र किसी भी तरह का अश्लील वीडियो बनाने या बलैकमेलिंग से इंकार कर रहे थे। पिता मामले में पुलिस में शिकायत करने जा रहे थे, इसी दौरान उनके घर कुछ मेहमान आ गए, इस कारण वे लेट हो गए और इसी बीच बेटी ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी।

दो आरोपी छात्र गिरफ्तार, दोनों नाबालिग

पथरिया थाना टीआई एसके बेगी ने स्थानीय मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में पिता की शिकायत के बाद दो छात्रों पर पास्को एक्ट के तहत नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दोनों को हिरासत में लिया गया है। जांच चल रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/schoolgirl-commits-suicide-after-friends-take-her-to-the-hill/article-4913

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.