- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- बाढ़ में गांव वालों की जान बचाने वाले गिर्राज को सिंधिया ने दिया ट्रैक्टर
बाढ़ में गांव वालों की जान बचाने वाले गिर्राज को सिंधिया ने दिया ट्रैक्टर
Shivpuri,MP
शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा क्षेत्र के लिलवारा गांव के साहसी युवक गिर्राज प्रजापति को केंद्रीय मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को नया ट्रैक्टर भेंट किया।
हाल ही में सिंध नदी की बाढ़ के दौरान गिर्राज ने अपने ट्रैक्टर से ग्रामीणों की रातभर मदद की थी, लेकिन इस दौरान उसका ट्रैक्टर खराब हो गया था।
अब यह मेरा बेटा भी : सिंधिया
मुआवजा वितरण कार्यक्रम के दौरान गिर्राज की मां कृष्णा प्रजापति ने मदद की गुहार लगाई थी। इस पर सिंधिया ने भावुक अंदाज में कहा – “अब गिर्राज सिर्फ आपका बेटा नहीं, यह मेरा बेटा भी है।”
बाढ़ में दिखाया अदम्य साहस
29 जुलाई को आई बाढ़ में गिर्राज ने जान जोखिम में डालकर ग्रामीणों को ट्रैक्टर-ट्रॉली से सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। उसकी इस बहादुरी को ग्रामीण आज भी याद कर भावुक हो उठते हैं।
मदद करते-करते ट्रैक्टर हुआ खराब
लगातार राहत कार्यों से गिर्राज का ट्रैक्टर पूरी तरह खराब हो गया था। इससे उसका परिवार आजीविका संकट में आ गया।
मंच से किया वादा, 12 घंटे में पूरा किया
सिंधिया ने मंच से घोषणा की थी कि गिर्राज को नया ट्रैक्टर उपलब्ध कराया जाएगा। अगले ही दिन उन्होंने खुद ट्रैक्टर सौंपकर अपना वादा निभाया।
ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे सभा स्थल
शुक्रवार को सिंधिया खुद नए ट्रैक्टर को चलाते हुए सभा स्थल तक पहुंचे और फिर गिर्राज को चाबी सौंपी। इस पल पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी।
मां ने जताया आभार
गिर्राज की मां कृष्णा प्रजापति ने मंच से कहा – “बेटे ने गांव को बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी थी। सिंधिया जी ने नया ट्रैक्टर देकर हमारी बड़ी चिंता दूर कर दी है।”
एक्स पर लिखा भावुक संदेश
सिंधिया ने गिर्राज संग फोटो साझा करते हुए एक्स पर लिखा – “गिर्राज जैसे निस्वार्थ कर्मवीर ही मेरी जनसेवा पथ के प्रेरणास्रोत हैं।”
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए