ग्वालियर से बेंगलुरु के लिए पहली सीधी ट्रेन आज से शुरू: सिंधिया करेंगे रवाना, सीएम होंगे वर्चुअली शामिल

Gwalior, MP

मध्यप्रदेश के युवाओं और दक्षिण भारत में बसे प्रवासियों के लिए राहत की खबर है। आज से ग्वालियर से बेंगलुरु के लिए पहली सीधी ट्रेन सेवा शुरू हो रही है। ट्रेन नंबर 11085/86 ग्वालियर–एसएमवीटी बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस का उद्घाटन ग्वालियर रेलवे स्टेशन से दोपहर 3 बजे किया जाएगा।

इस ऐतिहासिक अवसर पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। जबकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

उद्घाटन ट्रेन आज रवाना, नियमित सेवा 4 जुलाई से

उद्घाटन दिवस पर ट्रेन संख्या 01086 विशेष रूप से शाम 4 बजे ग्वालियर से रवाना होकर 28 जून की सुबह 8:35 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। नियमित सेवा ग्वालियर से 4 जुलाई और बेंगलुरु से 29 जून से शुरू होगी।

ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे जिनमें एसी, स्लीपर, जनरल और इकोनॉमी क्लास की सुविधाएं दी जाएंगी। ट्रेन भोपाल, नागपुर, काचीगुड़ा, धर्मावरम होते हुए बेंगलुरु पहुंचेगी।

शिवपुरी और गुना में होंगे स्टॉप, सिंधिया स्वयं करेंगे यात्रा

उद्घाटन के बाद सिंधिया खुद ट्रेन में सवार होकर शिवपुरी और गुना तक यात्रा करेंगे। गुना में वे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेकर यात्रियों से भी फीडबैक लेंगे।

सिंधिया की पहल से मिला तोहफा

यह ट्रेन सेवा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की लगातार मांग और प्रयासों के बाद संभव हो सकी है। उन्होंने 2024 और 2025 में रेल मंत्रालय को पत्र लिखकर गुना क्षेत्र से बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेन की मांग की थी।

सिंधिया ने बताया था कि इस क्षेत्र के 25% से अधिक युवा बेंगलुरु में पढ़ाई या नौकरी के लिए जाते हैं, लेकिन सीधी ट्रेन नहीं होने से उन्हें 8 से 10 घंटे अधिक यात्रा करनी पड़ती है।

ग्वालियर से भोपाल तक इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

ग्वालियर से रवाना होकर यह ट्रेन शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, बीना, विदिशा और भोपाल में रुकेगी। नागपुर के रास्ते बेंगलुरु पहुंचने में कुल यात्रा लगभग 40 घंटे की होगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jun 2025 By दैनिक जागरण

ग्वालियर से बेंगलुरु के लिए पहली सीधी ट्रेन आज से शुरू: सिंधिया करेंगे रवाना, सीएम होंगे वर्चुअली शामिल

Gwalior, MP

इस ऐतिहासिक अवसर पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। जबकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

उद्घाटन ट्रेन आज रवाना, नियमित सेवा 4 जुलाई से

उद्घाटन दिवस पर ट्रेन संख्या 01086 विशेष रूप से शाम 4 बजे ग्वालियर से रवाना होकर 28 जून की सुबह 8:35 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। नियमित सेवा ग्वालियर से 4 जुलाई और बेंगलुरु से 29 जून से शुरू होगी।

ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे जिनमें एसी, स्लीपर, जनरल और इकोनॉमी क्लास की सुविधाएं दी जाएंगी। ट्रेन भोपाल, नागपुर, काचीगुड़ा, धर्मावरम होते हुए बेंगलुरु पहुंचेगी।

शिवपुरी और गुना में होंगे स्टॉप, सिंधिया स्वयं करेंगे यात्रा

उद्घाटन के बाद सिंधिया खुद ट्रेन में सवार होकर शिवपुरी और गुना तक यात्रा करेंगे। गुना में वे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेकर यात्रियों से भी फीडबैक लेंगे।

सिंधिया की पहल से मिला तोहफा

यह ट्रेन सेवा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की लगातार मांग और प्रयासों के बाद संभव हो सकी है। उन्होंने 2024 और 2025 में रेल मंत्रालय को पत्र लिखकर गुना क्षेत्र से बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेन की मांग की थी।

सिंधिया ने बताया था कि इस क्षेत्र के 25% से अधिक युवा बेंगलुरु में पढ़ाई या नौकरी के लिए जाते हैं, लेकिन सीधी ट्रेन नहीं होने से उन्हें 8 से 10 घंटे अधिक यात्रा करनी पड़ती है।

ग्वालियर से भोपाल तक इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

ग्वालियर से रवाना होकर यह ट्रेन शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, बीना, विदिशा और भोपाल में रुकेगी। नागपुर के रास्ते बेंगलुरु पहुंचने में कुल यात्रा लगभग 40 घंटे की होगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/scindia-will-leave-the-first-direct-train-from-gwalior-to/article-25592

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.