- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- अनूपपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई स्कूटी, 9वीं के छात्र की मौके पर मौत
अनूपपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई स्कूटी, 9वीं के छात्र की मौके पर मौत
Anuppur, MP
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार 9वीं कक्षा के छात्र किशन कोल की मौत हो गई।
किशन, मानपुर निवासी था और अपने मित्र कपिल कोल (18 वर्ष) के साथ स्कूटी से अनूपपुर आया था। लौटते वक्त उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिससे किशन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कपिल गंभीर रूप से घायल हो गया।
गंभीर घायल को भेजा गया मेडिकल कॉलेज
हादसे में घायल कपिल कोल को तत्काल शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि स्कूटी की रफ्तार तेज थी और मोड़ पर नियंत्रण न रहने के कारण वह पेड़ से टकरा गई। दोनों युवक हेलमेट नहीं पहने हुए थे।
बिना पोस्टमार्टम के शव ले जाने पर अड़े परिजन
दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। किशन की मौत की खबर मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। वे शव को बिना पोस्टमार्टम के ले जाने की जिद पर अड़ गए। इस दौरान अस्पताल परिसर में पुलिस और परिजनों के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। स्थिति को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाइश दी।
पुलिस की समझाइश के बाद हुआ पोस्टमार्टम
पुलिस द्वारा समझाए जाने के बाद परिजन शांत हुए और फिर नियमानुसार पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करवाई गई। अगली सुबह किशन का शव परिवार को सौंप दिया गया। किशन अपने माता-पिता का छोटा बेटा था। उसके घर में एक बड़ा भाई भी है।
ग्रामीण इलाकों में सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल
इस हादसे ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा और हेलमेट अनिवार्यता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। किशोर अवस्था में बिना लाइसेंस और सुरक्षात्मक उपकरणों के वाहन चलाना खतरनाक साबित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्कूल छात्रों के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए