- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- सिवनी में स्कूटी और ऑटो की टक्कर, 3 युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत
सिवनी में स्कूटी और ऑटो की टक्कर, 3 युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत
सिवनी (मध्य प्रदेश)
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियाँ छीन लीं। अरी थाना क्षेत्र के खमरिया गांव के पास स्कूटी और सब्जी से लदा ऑटो आमने-सामने टकरा गए, जिससे तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क पर गिरते ही दम तोड़ बैठे। मृतकों की पहचान अरी थाना क्षेत्र के नएगांव के रहने वाले युवकों के रूप में हुई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई और सूचना मिलते ही अरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए