- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भोपाल में 12वीं के टॉपर्स को स्कूटी वितरण कार्यक्रम: मुख्यमंत्री ने छात्राओं को सौंपी स्कूटी की चाबी...
भोपाल में 12वीं के टॉपर्स को स्कूटी वितरण कार्यक्रम: मुख्यमंत्री ने छात्राओं को सौंपी स्कूटी की चाबी
Bhopal,M.P
भोपाल में शैक्षणिक उत्कृष्टता का उत्सव मनाया गया, जहाँ मध्यप्रदेश सरकार ने 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी वितरण कर प्रोत्साहित किया।
इस कार्यक्रम का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने 12वीं में प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्रा कोमल पाठक को स्कूटी की चाबी सौंपी। इस योजना के तहत इस वर्ष प्रदेशभर में कुल 7,832 टॉपर विद्यार्थियों को स्कूटी खरीदने के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है।
साथ ही, मुख्यमंत्री ने 20 लाख 37 हजार 439 बालिकाओं के लिए स्वच्छता व स्वास्थ्य पर केंद्रित योजना का भी ऐलान किया। इसके अंतर्गत करीब 61 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे। यह राशि बालिकाओं को हर वर्ष प्रतिवर्ष 300 रुपए की दर से उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उन्हें स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए सहायता मिल सके।
कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने भी विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्कूटी का इस्तेमाल हमेशा लाइसेंस के साथ करें। उन्होंने यह भी जोर दिया कि हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें और सड़क पर चलने के नियमों का पालन करें।
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने 20,100 बालिकाओं को कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल टाइप-IV योजना के अंतर्गत स्टायपेंड के रूप में लगभग 7 करोड़ रुपए वितरित किए। यह राशि छात्रावास में रहने वाली छात्राओं के टीएलएम और अन्य आवश्यक खर्चों के लिए दी जाएगी।
इस योजना के माध्यम से सरकार का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में नारी सशक्तिकरण और छात्र-छात्राओं की प्रगति को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, भोपाल महापौर मालती राय समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि लाइव अपडेट्स, वीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।
👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से –
🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब : https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक—
आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए