- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- नेशनल हाईवे पर चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, मालिक ने कूद कर बचाई अपनी जान
नेशनल हाईवे पर चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, मालिक ने कूद कर बचाई अपनी जान
Murena, MP
मुरैना के नेशनल हाईवे 44 पर गुरुवार दोपहर स्कॉर्पियो गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई. देखें कैसे ड्राइवर ने कूद कर बचाई अपनी जान
मुरैना शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे -44 पर सैयद नहर के पास गुरुवार दोपहर ग्वालियर से मुरैना आ रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी में अचानक आग लग गई. थोड़ी ही देर में आग ने भीषण रूप ले लिया. कार को ड्राइव कर रहे मालिक ने किसी तरह गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई. घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाकर आधा घंटे में आग पर काबू पाया. इस दौरान पुलिस ने एक ओर से ट्रैफिक रोक को रोक दिया था.
गाड़ी मालिक ने कूद कर बचाई अपनी जान
जानकारी के मुताबिक गुरुवार की दोपहर मुरैना जिले के डोमपुरा गाँव निवासी मर्दान सिंह अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से ग्वालियर से मुरैना आ रहे थे. तभी नेशनल
हाइवे -44 पर स्थित सैयद नहर के पास अचानक गाड़ी के इंजन वाले हिस्से में धुआं उठने लगा. यह देख मालिक घबरा गए और गाड़ी के सभी गेट लॉक हो गए. बड़ी मुश्किल से किसी तरह से गेट खोलकर गाड़ी से कूद कर उन्होंने अपनी जान बचाई. बीच हाईवे पर स्कॉर्पियो गाड़ी धू-धू कर जलने लगी.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए