- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मजदूरी पर निकला युवक नाले में बहा, झाड़ियों में मिला शव; SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
मजदूरी पर निकला युवक नाले में बहा, झाड़ियों में मिला शव; SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
Ashoknagar, MP
अशोकनगर जिले के पिपरई थाना क्षेत्र अंतर्गत मूड़रा गांव में एक मजदूर की तेज बहाव वाले नाले में बहने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विनोद पिता बलूआ आदिवासी (उम्र 26 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मजदूरी करने के लिए गुरुवार शाम घर से निकला था।
काम पर जाते वक्त उसे रास्ते में एक नाला पार करना था, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि विनोद फिसलकर बह गया। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की और बाद में पुलिस को सूचना दी।
एसडीआरएफ ने झाड़ियों से निकाला शव
शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जवानों ने वहीं से तलाशी शुरू की जहां से विनोद के नाले पार करने की आशंका थी। सर्चिंग के दौरान कुछ ही दूरी पर झाड़ियों में विनोद का शव फंसा मिला।
टीम ने शव को बाहर निकालकर पुलिस को सौंपा, जिसके बाद उसे पिपरई शासकीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
रेस्क्यू टीम में यह रहे सदस्य
इस रेस्क्यू ऑपरेशन में टीम प्रभारी शशि कपूर कतरौलिया, सैनिक अमित, देवेंद्र रघुवंशी, अरुण रघुवंशी, बदल रजक और अरविंद शामिल रहे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए