नरसिंहपुर में नदी में डूबे तीन बच्चे: एक का शव मिला, दो की तलाश में SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

Narsinghpur, MP

नरसिंहपुर जिले के स्टेशनगंज थाना क्षेत्र स्थित विपतपुरा गांव में मंगलवार शाम तीन बच्चे सींगरी नदी में डूब गए। देर रात सर्च ऑपरेशन के दौरान एक बच्चे का शव बरामद हुआ, जबकि दो अन्य बच्चों की तलाश बुधवार सुबह से SDRF टीम कर रही है।

घटना से इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है, जबकि नदी किनारे ग्रामीणों की भीड़ जुटी है।

रेलवे पुल के पास डेम देखने गए थे बच्चे, लौटे नहीं तो मचा हड़कंप

पुलिस के मुताबिक 11 वर्षीय अक्षत मेहरा, 12 वर्षीय वासु अग्रवाल और 11 वर्षीय कृष्णा प्रजापति मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे डेम देखने के लिए घर से निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने पहले खुद तलाश की, फिर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस और SDRF की टीमें कर रहीं सर्च ऑपरेशन

स्टेशनगंज थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे ने बताया कि सूचना मिलने के बाद स्टेशनगंज और कोतवाली थाने के करीब 25 पुलिसकर्मियों ने रात 9:15 बजे से लेकर देर रात 2:30 बजे तक नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। रात करीब 11 बजे अक्षत का शव नदी के निचले हिस्से से बरामद हुआ

SDRF बुधवार सुबह से जुटी है लापता बच्चों की तलाश में

बुधवार सुबह से राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम घटनास्थल पर डटी है और नदी के आसपास के इलाकों में सघन सर्च ऑपरेशन कर रही है। बच्चों के परिजन और गांववाले लगातार मौके पर मौजूद हैं और हर पल की जानकारी ले रहे हैं।

ग्रामीणों में शोक, प्रशासन ने की सतर्कता बरतने की अपील

घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में गहरा शोक व्याप्त है। प्रशासन ने अपील की है कि बरसात के मौसम में नदी-नालों के पास बच्चों को जाने से रोका जाए, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jul 2025 By दैनिक जागरण

नरसिंहपुर में नदी में डूबे तीन बच्चे: एक का शव मिला, दो की तलाश में SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

Narsinghpur, MP

घटना से इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है, जबकि नदी किनारे ग्रामीणों की भीड़ जुटी है।

रेलवे पुल के पास डेम देखने गए थे बच्चे, लौटे नहीं तो मचा हड़कंप

पुलिस के मुताबिक 11 वर्षीय अक्षत मेहरा, 12 वर्षीय वासु अग्रवाल और 11 वर्षीय कृष्णा प्रजापति मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे डेम देखने के लिए घर से निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने पहले खुद तलाश की, फिर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस और SDRF की टीमें कर रहीं सर्च ऑपरेशन

स्टेशनगंज थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे ने बताया कि सूचना मिलने के बाद स्टेशनगंज और कोतवाली थाने के करीब 25 पुलिसकर्मियों ने रात 9:15 बजे से लेकर देर रात 2:30 बजे तक नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। रात करीब 11 बजे अक्षत का शव नदी के निचले हिस्से से बरामद हुआ

SDRF बुधवार सुबह से जुटी है लापता बच्चों की तलाश में

बुधवार सुबह से राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम घटनास्थल पर डटी है और नदी के आसपास के इलाकों में सघन सर्च ऑपरेशन कर रही है। बच्चों के परिजन और गांववाले लगातार मौके पर मौजूद हैं और हर पल की जानकारी ले रहे हैं।

ग्रामीणों में शोक, प्रशासन ने की सतर्कता बरतने की अपील

घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में गहरा शोक व्याप्त है। प्रशासन ने अपील की है कि बरसात के मौसम में नदी-नालों के पास बच्चों को जाने से रोका जाए, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/sdrf-search-operation-continues-in-search-of-two-dead-body/article-27026

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.