कटनी के नहर में डूबीं 4 बच्चियां, दो के शव बरामद, 1 की तलाश जारी

Katni, MP

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में दर्दनाक घटना घटित हुई. नहर में चार बच्चियां डूब गईं. जहां एक को बचा लिया गया है.

मध्य प्रदेश के कटनी जिले के उमरियापान के पास नर्मदा नहर में चार बच्चियों के डूबने की दर्दनाक घटना सामने आई है. इस घटना में दो बच्चियों की मौत हो चुकी है, जबकि एक बच्ची सुरक्षित है और चौथी बच्ची की तलाश जारी है. यह हादसा उस वक्त घटित हुई, जब चारों बच्चियां नहर में नहाने गई थीं. मृतक बच्चियों की पहचान सिद्धि पटेल 12 वर्ष, कक्षा आठवीं व अंशिका पटेल 14 वर्ष कक्षा नवमीं के रूप में हुई है. वही जिस बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला गया है उसका नाम अन्नया पटेल 12 वर्ष है. जबकि मृत सिद्धि की छोटी बहन मानवी पटेल 8 वर्ष अब भी लापता है.

नहर में डूबीं तीन बच्चियां

एसपी अभिजीत रंजन ने बताया कि "परसवारा गांव की चार बच्चियां उमरियापान के पास नर्मदा नहर में नहाने के लिए गई थीं. नहर का पानी गहरा होने के कारण बच्चियां उसमें डूबने लगीं. आस-पास कोई मौजूद नहीं था, जिससे उन्हें तुरंत बचाया नहीं जा सका. कुछ देर बाद जब स्थानीय लोगों को इस घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने प्रशासन को सूचित किया और बच्चियों की तलाश शुरू की गई. बचाव कार्य में लगे स्थानीय गोताखोरों और पुलिस दल ने सिद्धि पटेल और अंशिका पटेल के शव बरामद कर लिए हैं.

2 बच्चियां की मौत, 1 सुरक्षित, 1 की तलाश

वहीं एक बच्ची अन्नया पटेल 12 वर्ष को सुरक्षित बचा लिया गया है, लेकिन 8 वर्षीय मानवी पटेल अब भी लापता है. गोताखोर और प्रशासनिक अधिकारी उसकी तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण खोज अभियान में कठिनाइयां आ रही हैं." जैसे ही यह खबर गांव में फैली, चारों ओर शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सिद्धि और अंशिका की मौत ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है. मृतक बच्चियों के माता-पिता को सांत्वना देने के लिए आस-पास के गांवों के लोग भी बड़ी संख्या में जुट गए हैं.

हर बार नहर में नहाने जातीं थी बच्चियां

परिजनों के मुताबिक, यह पहली बार नहीं था, जब ये बच्चियां नहर में नहाने गई थीं, लेकिन इस बार यह हादसा हो गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस नहर के किनारे चेतावनी बोर्ड लगाने चाहिए थे और बच्चों को नहर में जाने से रोकने के लिए उचित प्रबंध करने चाहिए थे. इस घटना की सूचना मिलते ही उमरियापान थाना प्रभारी और तहसीलदार मौके पर पहुंचे. पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने गोताखोरों की मदद से तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.

बहाव तेज होने से रेस्क्यू में आ रही परेशान

कुछ ही घंटों में दो बच्चियों के शव बरामद कर लिए गए. वही एक बच्ची को सुरक्षित बचाया गया, लेकिन चौथी बच्ची अब भी लापता है. प्रशासन ने स्थानीय गोताखोरों और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम को भी खोज अभियान में शामिल किया है. नहर में पानी का प्रवाह तेज होने के कारण खोज अभियान में मुश्किलें आ रही हैं, लेकिन प्रयास जारी है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Mar 2025 By दैनिक जागरण

कटनी के नहर में डूबीं 4 बच्चियां, दो के शव बरामद, 1 की तलाश जारी

Katni, MP

मध्य प्रदेश के कटनी जिले के उमरियापान के पास नर्मदा नहर में चार बच्चियों के डूबने की दर्दनाक घटना सामने आई है. इस घटना में दो बच्चियों की मौत हो चुकी है, जबकि एक बच्ची सुरक्षित है और चौथी बच्ची की तलाश जारी है. यह हादसा उस वक्त घटित हुई, जब चारों बच्चियां नहर में नहाने गई थीं. मृतक बच्चियों की पहचान सिद्धि पटेल 12 वर्ष, कक्षा आठवीं व अंशिका पटेल 14 वर्ष कक्षा नवमीं के रूप में हुई है. वही जिस बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला गया है उसका नाम अन्नया पटेल 12 वर्ष है. जबकि मृत सिद्धि की छोटी बहन मानवी पटेल 8 वर्ष अब भी लापता है.

नहर में डूबीं तीन बच्चियां

एसपी अभिजीत रंजन ने बताया कि "परसवारा गांव की चार बच्चियां उमरियापान के पास नर्मदा नहर में नहाने के लिए गई थीं. नहर का पानी गहरा होने के कारण बच्चियां उसमें डूबने लगीं. आस-पास कोई मौजूद नहीं था, जिससे उन्हें तुरंत बचाया नहीं जा सका. कुछ देर बाद जब स्थानीय लोगों को इस घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने प्रशासन को सूचित किया और बच्चियों की तलाश शुरू की गई. बचाव कार्य में लगे स्थानीय गोताखोरों और पुलिस दल ने सिद्धि पटेल और अंशिका पटेल के शव बरामद कर लिए हैं.

2 बच्चियां की मौत, 1 सुरक्षित, 1 की तलाश

वहीं एक बच्ची अन्नया पटेल 12 वर्ष को सुरक्षित बचा लिया गया है, लेकिन 8 वर्षीय मानवी पटेल अब भी लापता है. गोताखोर और प्रशासनिक अधिकारी उसकी तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण खोज अभियान में कठिनाइयां आ रही हैं." जैसे ही यह खबर गांव में फैली, चारों ओर शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सिद्धि और अंशिका की मौत ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है. मृतक बच्चियों के माता-पिता को सांत्वना देने के लिए आस-पास के गांवों के लोग भी बड़ी संख्या में जुट गए हैं.

हर बार नहर में नहाने जातीं थी बच्चियां

परिजनों के मुताबिक, यह पहली बार नहीं था, जब ये बच्चियां नहर में नहाने गई थीं, लेकिन इस बार यह हादसा हो गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस नहर के किनारे चेतावनी बोर्ड लगाने चाहिए थे और बच्चों को नहर में जाने से रोकने के लिए उचित प्रबंध करने चाहिए थे. इस घटना की सूचना मिलते ही उमरियापान थाना प्रभारी और तहसीलदार मौके पर पहुंचे. पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने गोताखोरों की मदद से तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.

बहाव तेज होने से रेस्क्यू में आ रही परेशान

कुछ ही घंटों में दो बच्चियों के शव बरामद कर लिए गए. वही एक बच्ची को सुरक्षित बचाया गया, लेकिन चौथी बच्ची अब भी लापता है. प्रशासन ने स्थानीय गोताखोरों और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम को भी खोज अभियान में शामिल किया है. नहर में पानी का प्रवाह तेज होने के कारण खोज अभियान में मुश्किलें आ रही हैं, लेकिन प्रयास जारी है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/search-for-1-dead-bodies-of-two-drowned-in-katni/article-13292

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.