गुमशुदा की तलाश... सतना में लापता कांग्रेस विधायक के लगे पोस्टर, कैंसर यूनिट हटने के बाद गुस्से में लोग

SATNA, MP

सतना मेडिकल कॉलेज से कैंसर यूनिट हटाने पर विवाद थम नहीं रहा है। विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के लापता होने के पोस्टर कई जगह लगाए गए हैं। 550 करोड़ का बजट घटाकर 383 करोड़ करने से कैंसर यूनिट समेत कई सुविधाएं प्रोजेक्ट से हटा दी गई हैं, जिससे जिले के लोग नाराज हैं।

एमपी के सतना मेडिकल कॉलेज से कैंसर यूनिट हटाए जाने के बाद विवाद थमने का नाम नही रहा है। इसी विवाद के चलते शहर में कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के लापता होने के पोस्टर लगाए गए हैं। शहर के कई इलाकों में कल देर शाम से विधायक लापता होने के पोस्टर लगे हुए हैं।

मेडिकल कॉलेज का घटा बजट

दरअसल, सतना मेडिकल कालेज के 550 करोड़ के बजट को घटाकर 383 करोड़ रुपये कर दिया गया है। जिसके चलते कैंसर यूनिट समेत कई महत्वपूर्ण सुविधाएं प्रोजेक्ट से हटा दी गई हैं। कैंसर यूनिट हटाये जाने के बाद जिले के लोगों में काफी आक्रोश भी है, जिसके चलते अज्ञात लोगों ने सतना विधायक गुमसुदा के पोस्टर शहर के सर्किट हाउस, स्टेशन रोड समेत कई जगहों पर लगाए हैं, जिसके बाद विधायक जी की जमकर किरकिरी भी हो रही है।

क्या लिखा है पोस्टर में

शहर में लगे पोस्टर में लिखा गया है कि 'तलाश गुमशुदा तलाश' विधायक सतना की तलाश, सतना से छिन रहा कैंसर यूनिट विधायक जी गुम, सतना का शुभचिंतक। आपको बता दें कि शहर के मुख्य इलाकों में लगा लापता विधायक का ये पोस्टर लोगों का ध्यान खींच रहा है। साथ ही कैंसर यूनिट मेडिकल कॉलेज के प्रोजेक्ट से हटाये जाने के बाद भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने अपने ही पार्टी कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया है।

मंत्री ने बैठक लेकर सीएम को पत्राचार करने की कही बात

गौरतलब हो कि सतना जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात देने के साथ सरकार ने सतना मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट के लिए 550 करोड़ स्वीकृत किए थे, जिसमें जनवरी में हुई प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक में हेल्थ कमिश्नर तरुण राठी ने लगभग 60-70 करोड़ रुपए की कटौती कर दी। जिस वजह से कैंसर यूनिट ब्लॉक, साइनेज, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, फर्नीचर और प्राइवेट वार्ड जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं में भी कटौती कर दी गई है

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Feb 2025 By दैनिक जागरण

गुमशुदा की तलाश... सतना में लापता कांग्रेस विधायक के लगे पोस्टर, कैंसर यूनिट हटने के बाद गुस्से में लोग

SATNA, MP

एमपी के सतना मेडिकल कॉलेज से कैंसर यूनिट हटाए जाने के बाद विवाद थमने का नाम नही रहा है। इसी विवाद के चलते शहर में कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के लापता होने के पोस्टर लगाए गए हैं। शहर के कई इलाकों में कल देर शाम से विधायक लापता होने के पोस्टर लगे हुए हैं।

मेडिकल कॉलेज का घटा बजट

दरअसल, सतना मेडिकल कालेज के 550 करोड़ के बजट को घटाकर 383 करोड़ रुपये कर दिया गया है। जिसके चलते कैंसर यूनिट समेत कई महत्वपूर्ण सुविधाएं प्रोजेक्ट से हटा दी गई हैं। कैंसर यूनिट हटाये जाने के बाद जिले के लोगों में काफी आक्रोश भी है, जिसके चलते अज्ञात लोगों ने सतना विधायक गुमसुदा के पोस्टर शहर के सर्किट हाउस, स्टेशन रोड समेत कई जगहों पर लगाए हैं, जिसके बाद विधायक जी की जमकर किरकिरी भी हो रही है।

क्या लिखा है पोस्टर में

शहर में लगे पोस्टर में लिखा गया है कि 'तलाश गुमशुदा तलाश' विधायक सतना की तलाश, सतना से छिन रहा कैंसर यूनिट विधायक जी गुम, सतना का शुभचिंतक। आपको बता दें कि शहर के मुख्य इलाकों में लगा लापता विधायक का ये पोस्टर लोगों का ध्यान खींच रहा है। साथ ही कैंसर यूनिट मेडिकल कॉलेज के प्रोजेक्ट से हटाये जाने के बाद भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने अपने ही पार्टी कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया है।

मंत्री ने बैठक लेकर सीएम को पत्राचार करने की कही बात

गौरतलब हो कि सतना जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात देने के साथ सरकार ने सतना मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट के लिए 550 करोड़ स्वीकृत किए थे, जिसमें जनवरी में हुई प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक में हेल्थ कमिश्नर तरुण राठी ने लगभग 60-70 करोड़ रुपए की कटौती कर दी। जिस वजह से कैंसर यूनिट ब्लॉक, साइनेज, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, फर्नीचर और प्राइवेट वार्ड जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं में भी कटौती कर दी गई है

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/search-for-missing-congress-mlas-poster-in-satna-angry-people/article-10678

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.