MP : विधानसभा सत्र का दूसरा दिन, आज अनुपूरक बजट; मोहन कैबिनेट की बैठक व मंत्रियों का परफॉर्मेंस रिव्यू

Bhopal, MP

मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। विपक्ष VIT यूनिवर्सिटी से लेकर बच्चों में स्मार्टफोन और इंटरनेट की लत जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। इस बीच वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा 2025-26 का करीब 10,000 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट सदन में पेश करेंगे।
सदन में दुकान एवं स्थापना संशोधन विधेयक 2025 पर आधे घंटे और नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली संशोधन विधेयक पर एक घंटे तक चर्चा होगी।

CM के कार्यक्रम और कैबिनेट मीटिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 10 बजे विधानसभा पहुंचेंगे और कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे।
इसके बाद 11 बजे वे सत्र की कार्यवाही का हिस्सा बनेंगे। सीएम आज चार विभागों की अलग-अलग समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता भी करेंगे।

आज से शुरू होगा मंत्रियों का परफॉर्मेंस रिव्यू

मुख्यमंत्री आज से विभागीय कार्यों का परफॉर्मेंस रिव्यू शुरू कर रहे हैं। प्रमुख बैठकें इस प्रकार—

  • 2:00–2:30 PM : पंचायत एवं ग्रामीण विकास (मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल)

  • 3:00–3:30 PM : स्कूल शिक्षा (मंत्री उदय प्रताप सिंह)

  • 4:00–4:30 PM : नर्मदा घाटी विकास व जल संसाधन (मंत्री तुलसीराम सिलावट)

  • 4:30–5:00 PM : ऊर्जा, नवीन और नवकरणीय ऊर्जा (मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर व राकेश शुक्ला)

इंदौर में जर्मन डेलिगेशन ने देखी स्मार्ट मीटरिंग

KFW बैंक, जर्मनी के प्रतिनिधि जोर्डिंस फ्लोदर और राहुल ठाकुर तीन दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंचे।
दल ने मनोरमागंज और पिंक सिटी जैसे इलाकों में स्मार्ट मीटरिंग व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने बहुमंजिला इमारतों में लगे विशेष पैनल्स, स्मार्ट मीटर्स के फायदे और उपभोक्ता अनुभवों को समझा तथा वितरण ट्रांसफॉर्मर पर की गई नई तकनीक की समीक्षा की।

10 जिलों में SIR हुआ 100%

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा के अनुसार प्रदेश में गणना पत्रकों के डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से जारी है।
अब तक 5 करोड़ 42 लाख पत्रकों का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है, जो 94.5% है।
अशोकनगर, नीमच, बैतूल, गुना, मंडला, डिंडोरी, शाजापुर, सीहोर, सीधी और उमरिया में 100% लक्ष्य हासिल कर लिया गया है।
बाकी 35 जिलों ने 96% से अधिक कार्य पूरा करके उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Dec 2025 By दैनिक जागरण

MP : विधानसभा सत्र का दूसरा दिन, आज अनुपूरक बजट; मोहन कैबिनेट की बैठक व मंत्रियों का परफॉर्मेंस रिव्यू

Bhopal, MP

मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। विपक्ष VIT यूनिवर्सिटी से लेकर बच्चों में स्मार्टफोन और इंटरनेट की लत जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। इस बीच वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा 2025-26 का करीब 10,000 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट सदन में पेश करेंगे।
सदन में दुकान एवं स्थापना संशोधन विधेयक 2025 पर आधे घंटे और नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली संशोधन विधेयक पर एक घंटे तक चर्चा होगी।

CM के कार्यक्रम और कैबिनेट मीटिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 10 बजे विधानसभा पहुंचेंगे और कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे।
इसके बाद 11 बजे वे सत्र की कार्यवाही का हिस्सा बनेंगे। सीएम आज चार विभागों की अलग-अलग समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता भी करेंगे।

आज से शुरू होगा मंत्रियों का परफॉर्मेंस रिव्यू

मुख्यमंत्री आज से विभागीय कार्यों का परफॉर्मेंस रिव्यू शुरू कर रहे हैं। प्रमुख बैठकें इस प्रकार—

  • 2:00–2:30 PM : पंचायत एवं ग्रामीण विकास (मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल)

  • 3:00–3:30 PM : स्कूल शिक्षा (मंत्री उदय प्रताप सिंह)

  • 4:00–4:30 PM : नर्मदा घाटी विकास व जल संसाधन (मंत्री तुलसीराम सिलावट)

  • 4:30–5:00 PM : ऊर्जा, नवीन और नवकरणीय ऊर्जा (मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर व राकेश शुक्ला)

इंदौर में जर्मन डेलिगेशन ने देखी स्मार्ट मीटरिंग

KFW बैंक, जर्मनी के प्रतिनिधि जोर्डिंस फ्लोदर और राहुल ठाकुर तीन दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंचे।
दल ने मनोरमागंज और पिंक सिटी जैसे इलाकों में स्मार्ट मीटरिंग व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने बहुमंजिला इमारतों में लगे विशेष पैनल्स, स्मार्ट मीटर्स के फायदे और उपभोक्ता अनुभवों को समझा तथा वितरण ट्रांसफॉर्मर पर की गई नई तकनीक की समीक्षा की।

10 जिलों में SIR हुआ 100%

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा के अनुसार प्रदेश में गणना पत्रकों के डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से जारी है।
अब तक 5 करोड़ 42 लाख पत्रकों का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है, जो 94.5% है।
अशोकनगर, नीमच, बैतूल, गुना, मंडला, डिंडोरी, शाजापुर, सीहोर, सीधी और उमरिया में 100% लक्ष्य हासिल कर लिया गया है।
बाकी 35 जिलों ने 96% से अधिक कार्य पूरा करके उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/second-day-of-mp-assembly-session-today-supplementary-budget-mohan/article-38995

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.