एमपी : कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस का दूसरा दिन, सीएम दिल्ली दौरे पर, नेता प्रतिपक्ष जाएंगे छिंदवाड़ा

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में आज बुधवार को कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस का दूसरा दिन है। इस दौरान कानून व्यवस्था और ग्रामीण जनजीवन से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा होगी। आज के सत्र में राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को विस्तार से बताया जाएगा। कॉन्फ्रेंस के लिए 3 सत्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें प्रत्येक सत्र का समय 75 मिनट तय किया गया है।

कॉन्फ्रेंस की शुरुआत सुबह 9:30 बजे से हुई। इसमें मुख्य सचिव अनुराग जैन, मुख्यमंत्री कार्यालय के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई और आयुक्त जनसंपर्क दीपक सक्सेना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। पहला सत्र शिक्षा विभाग पर केंद्रित रहेगा, जिसमें स्कूल शिक्षा, जनजातीय कार्य और राज्य शिक्षा के प्रमुख सचिव चर्चा करेंगे। दूसरा सत्र ग्रामीण विकास और जनजातीय मामलों पर केंद्रित रहेगा, जबकि अंतिम सत्र में प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी।

दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे, जहां वे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 2:00 बजे भोपाल लौटकर 2:30 बजे कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे।

छिंदवाड़ा जाएंगे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
राज्य में जहरीली कफ सिरप से हो रही मौतों का सिलसिला जारी है। अब तक 17 लोगों की जान जा चुकी है। इस घटना के पीड़ित परिवारों से मिलने आज नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार छिंदवाड़ा पहुंचेंगे। इससे पहले पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी पीड़ित परिवारों से मिल चुके हैं।

भोपाल के कई इलाकों में बिजली रहेगी गुल
बुधवार को भोपाल के कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

  • सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक: कैलाश नगर, सांई रेजीडेंसी, सतनाम परिसर, मूल रेजीडेंसी, सर्वोदय कॉलोनी, डीके देवस्थली फेस-1 व 2, पल्लवी नगर, ओपेल रेजीडेंसी, विस्टोरिया पार्क, सुरेंद्र रेजीडेंसी, पारस विला, सहयोग विहार, प्रधान स्टेट एवं आसपास के इलाके।
  • सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक: साउथ एवेन्यू, श्वेता कॉम्पलेक्स, अयंकार कॉलोनी, भारत नगर, बसंतकुंज, डीके गोल्ड, दाना पानी, अंसल प्रधान, 6 नंबर स्टॉप व आसपास।
  • सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक: शीतल हाइट, सांई पार्क, कौशल नगर, निर्मल स्टेट, एक्सेल स्टेट, भैरोपुर, फॉरच्यून सौम्या हेरिटेज, झरनेश्वर, मधुवन विहार, 11 मील, दीप मोहिनी, ड्रीम लैंड कॉलोनी व आसपास के क्षेत्र।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Oct 2025 By दैनिक जागरण

एमपी : कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस का दूसरा दिन, सीएम दिल्ली दौरे पर, नेता प्रतिपक्ष जाएंगे छिंदवाड़ा

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में आज बुधवार को कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस का दूसरा दिन है। इस दौरान कानून व्यवस्था और ग्रामीण जनजीवन से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा होगी। आज के सत्र में राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को विस्तार से बताया जाएगा। कॉन्फ्रेंस के लिए 3 सत्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें प्रत्येक सत्र का समय 75 मिनट तय किया गया है।

कॉन्फ्रेंस की शुरुआत सुबह 9:30 बजे से हुई। इसमें मुख्य सचिव अनुराग जैन, मुख्यमंत्री कार्यालय के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई और आयुक्त जनसंपर्क दीपक सक्सेना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। पहला सत्र शिक्षा विभाग पर केंद्रित रहेगा, जिसमें स्कूल शिक्षा, जनजातीय कार्य और राज्य शिक्षा के प्रमुख सचिव चर्चा करेंगे। दूसरा सत्र ग्रामीण विकास और जनजातीय मामलों पर केंद्रित रहेगा, जबकि अंतिम सत्र में प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी।

दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे, जहां वे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 2:00 बजे भोपाल लौटकर 2:30 बजे कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे।

छिंदवाड़ा जाएंगे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
राज्य में जहरीली कफ सिरप से हो रही मौतों का सिलसिला जारी है। अब तक 17 लोगों की जान जा चुकी है। इस घटना के पीड़ित परिवारों से मिलने आज नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार छिंदवाड़ा पहुंचेंगे। इससे पहले पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी पीड़ित परिवारों से मिल चुके हैं।

भोपाल के कई इलाकों में बिजली रहेगी गुल
बुधवार को भोपाल के कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

  • सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक: कैलाश नगर, सांई रेजीडेंसी, सतनाम परिसर, मूल रेजीडेंसी, सर्वोदय कॉलोनी, डीके देवस्थली फेस-1 व 2, पल्लवी नगर, ओपेल रेजीडेंसी, विस्टोरिया पार्क, सुरेंद्र रेजीडेंसी, पारस विला, सहयोग विहार, प्रधान स्टेट एवं आसपास के इलाके।
  • सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक: साउथ एवेन्यू, श्वेता कॉम्पलेक्स, अयंकार कॉलोनी, भारत नगर, बसंतकुंज, डीके गोल्ड, दाना पानी, अंसल प्रधान, 6 नंबर स्टॉप व आसपास।
  • सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक: शीतल हाइट, सांई पार्क, कौशल नगर, निर्मल स्टेट, एक्सेल स्टेट, भैरोपुर, फॉरच्यून सौम्या हेरिटेज, झरनेश्वर, मधुवन विहार, 11 मील, दीप मोहिनी, ड्रीम लैंड कॉलोनी व आसपास के क्षेत्र।
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/second-day-of-mp-collector-commissioner-conference/article-35051

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.