- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- महाकुंभ 2025 में दिख रहे एक से बढ़कर एक नजारे, देखें ये खूबसूरत तस्वीरें
महाकुंभ 2025 में दिख रहे एक से बढ़कर एक नजारे, देखें ये खूबसूरत तस्वीरें
Dharm Desk
By दैनिक जागरण
On
- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान संगम क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कटआउट लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बता दें कि इस आयोजन की तैयारियों में केंद्र और राज्य सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है।
'महाकुंभ मेला' उत्सव के दौरान श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन की 'आरती' के दौरान श्रद्धालु भावों से भरे हुए नजर आए। बता दें कि इस बार महाकुंभ में 40 से 50 करोड़ श्रद्धालुओं के हिस्सा लेने का अनुमान जताया जा रहा है।
Apple के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स उर्फ कमला ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेला के दौरान अपने गुरु और पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के प्रमुख स्वामी कैलाशानंद गिरि से आध्यात्मिक दीक्षा ग्रहण की।
इस्कॉन भक्त महाकुंभ 2025 के दौरान प्रयागराज में संगम पर शोभा यात्रा में अपनी जबरदस्त मौजूदगी दर्ज कराते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि मेले में दूसरे कई देशों से भी बड़ी संख्या में ISKCON के भक्त आए हुए हैं और आयोजन की शोभा में चार चांद लगा रहे हैं।
Image Source : x.com/MahaaKumbhकड़ाके की ठंड के बावजूद जोश और उत्साह से लबरेज श्रद्धालुओं ने बुधवार को महाकुम्भ में त्रिवेणी संगम पर डुबकी लगाई। ‘हर हर महादेव’, ‘जय श्री राम’ और ‘जय गंगा मैया’ के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालुओं ने संगम पर स्नान किया।
यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान एक साधु अपने कैंप में भजन गाते हुए। महाकुंभ मेले में साधु-संतों के कई रूप देखने को मिल रहे हैं और लोग इनके दर्शनों के लिए कतार में खड़े नजर आ जाते हैं। बता दें कि महाकुंभ मेले में लाखों साधु-संतों ने शिरकत की हुई है।
महाकुंभ 2025 के आयोजन स्थल का यह विहंगम दृश्य इसकी विशालता का अनुभव करा रहा है। बता दें कि इस तस्वीर में आयोजन स्थल का एक हिस्सा मात्र नजर आ रहा है। इस बार महाकुंभ में लोगों की सुविधा का खास ख्याल रखा गया है।
Image Source : x.com/MahaaKumbhबुधवार को कोई स्नान पर्व नहीं रहने के बावजूद देश और विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाकुम्भ में संगम के पास एकत्रित होकर स्नान किया। इससे पहले मंगलवार को विभिन्न अखाड़ों के संतों ने मकर संक्रांति के अवसर पर महाकुम्भ में पहला अमृत स्नान किया। मकर संक्रांति पर त्रिवेणी संगम में करीब 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई।
Edited By: दैनिक जागरण
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए
www.dainikjagranmpcg.com
16 Jan 2025 By दैनिक जागरण
महाकुंभ 2025 में दिख रहे एक से बढ़कर एक नजारे, देखें ये खूबसूरत तस्वीरें
Dharm Desk
- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान संगम क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कटआउट लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बता दें कि इस आयोजन की तैयारियों में केंद्र और राज्य सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है।
'महाकुंभ मेला' उत्सव के दौरान श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन की 'आरती' के दौरान श्रद्धालु भावों से भरे हुए नजर आए। बता दें कि इस बार महाकुंभ में 40 से 50 करोड़ श्रद्धालुओं के हिस्सा लेने का अनुमान जताया जा रहा है।
Apple के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स उर्फ कमला ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेला के दौरान अपने गुरु और पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के प्रमुख स्वामी कैलाशानंद गिरि से आध्यात्मिक दीक्षा ग्रहण की।
इस्कॉन भक्त महाकुंभ 2025 के दौरान प्रयागराज में संगम पर शोभा यात्रा में अपनी जबरदस्त मौजूदगी दर्ज कराते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि मेले में दूसरे कई देशों से भी बड़ी संख्या में ISKCON के भक्त आए हुए हैं और आयोजन की शोभा में चार चांद लगा रहे हैं।
Image Source : x.com/MahaaKumbhकड़ाके की ठंड के बावजूद जोश और उत्साह से लबरेज श्रद्धालुओं ने बुधवार को महाकुम्भ में त्रिवेणी संगम पर डुबकी लगाई। ‘हर हर महादेव’, ‘जय श्री राम’ और ‘जय गंगा मैया’ के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालुओं ने संगम पर स्नान किया।
यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान एक साधु अपने कैंप में भजन गाते हुए। महाकुंभ मेले में साधु-संतों के कई रूप देखने को मिल रहे हैं और लोग इनके दर्शनों के लिए कतार में खड़े नजर आ जाते हैं। बता दें कि महाकुंभ मेले में लाखों साधु-संतों ने शिरकत की हुई है।
महाकुंभ 2025 के आयोजन स्थल का यह विहंगम दृश्य इसकी विशालता का अनुभव करा रहा है। बता दें कि इस तस्वीर में आयोजन स्थल का एक हिस्सा मात्र नजर आ रहा है। इस बार महाकुंभ में लोगों की सुविधा का खास ख्याल रखा गया है।
Image Source : x.com/MahaaKumbhबुधवार को कोई स्नान पर्व नहीं रहने के बावजूद देश और विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाकुम्भ में संगम के पास एकत्रित होकर स्नान किया। इससे पहले मंगलवार को विभिन्न अखाड़ों के संतों ने मकर संक्रांति के अवसर पर महाकुम्भ में पहला अमृत स्नान किया। मकर संक्रांति पर त्रिवेणी संगम में करीब 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई।
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/see-these-beautiful-pictures-of-different-sights-being-seen-in/article-7806
खबरें और भी हैं
टाप न्यूज
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत
Published On
By Vaishnavi.J
मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त
Published On
By Vaishnavi.J
प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है
Published On
By Vaishnavi.J
भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे
Published On
By Vaishnavi.J
संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
बिजनेस
11 Jul 2026 13:27:17
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.